SP विजय अग्रवाल ने ली जनरल परेड की सलामी, उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, वाहनों को अच्छी कंडीशन में रखने की दी हिदायत

दुर्ग। पुलिस लाईन जिला दुर्ग में आज जनरल परेड का आयोजन किया गया। जनरल परेड की सलामी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) ने ली। सलामी पश्चात परेड में सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारियों की वेशभूषा का निरीक्षण किया गया। उत्तम वेशभूषा धारण करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।

Sp ने स्वान दल, बैंड पार्टी तथा शासकीय वाहनों का निरीक्षण भी किया। कानून व्यवस्था स्थापित करने में उपयोगी वाहनों के रखरखावों का जायजा लेकर वाहनों को अच्छी कंडीशन में रखने की हिदायत दी गई। परेड पश्चात उत्कृष्ट विवेचना करने वाले विवेचकों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान जिले में पदस्थ हरीश पाटिल नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, चंद्र प्रकाश तिवारी उप पुलिस अधीक्षक लाइन, अनूप लकड़ा अनुविभागीय उप पुलिस अधीक्षक पाटन, नीलकंठ वर्मा रक्षित निरीक्षक जिला दुर्ग एवं जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...