छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है. रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. दरअसल, रेलवे तीसरी व चौथी लाइन को जोड़ेन का काम कर रहा है. इसी कड़ी में तुमसर रोड यार्ड पर राजनांदगांव नागपुर के बीच तीसरी रेल लाइन का काम करेगा.

रेलवे नॉन इंटरलोकिंग काम 24- 31 जनवरी के बीच करेगा. इस कारण 14 मेमू गाड़ियां सात दिन तक रद्द तो चार गाड़ियां बीच में समाप्त होगी और दो गाड़ियां अपने निर्धारित अवधि से देरी से रवाना होगी. इससे लोकल सफर करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

ये 14 ट्रेनें रहेंगी रद्द
दिनांक 24 से 31 जनवरी, 2026 तक तुमसर रोड से छूटने वाली 58817 तुमसर रोड-तिरोडी पैसेंजर
दिनांक 24 से 31जनवरी, 2026 तक तिरोडी से छूटने वाली 58816 तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर
दिनांक 24 से 31जनवरी, 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) जंक्शन से छूटने वाली 58815 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-तिरोडी पैसेंजर
दिनांक 24 से 31जनवरी, 2026 तक तिरोडी से छूटने वाली 58818 तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर
दिनांक 24 से 31जनवरी, 2026 तक बालाघाट से छूटने वाली 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-तिरोडी मेमू
दिनांक 24 से 31जनवरी, 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)- बालाघाट मेमू दिनांक 28 से 31 जनवरी, 2026 तक दुर्ग से छूटने वाली 68741 दुर्ग-गोंदिया मेमू नहीं चलेगी ।
दिनांक 28 से 31 जनवरी, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 68743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू
दिनांक 28 से 31 जनवरी, 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू
दिनांक 28 से 31 जनवरी, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 68742 गोंदिया-दुर्ग मेमू
दिनांक 28 से 31 जनवरी, 2026 तक डोंगरगढ़ से छूटने वाली 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू
दिनांक 28 से 31 जनवरी, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेम
दिनांक 28 से 31 जनवरी, 2026 तक इतवारी से छूटने वाली 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू
दिनांक 28 से 31 जनवरी, 2026 तक गोंदिया से छूटने वाली 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...