पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 3 निलंबित, 57 का वेतन रोका

खैरागढ़। जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। राजस्व कार्यों में लापरवाही और आदेशों की अवहेलना के मामले में तीन पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, हड़ताल पर अड़े 57 पटवारियों का अक्टूबर माह का वेतन भी रोक दिया गया है।

प्रशासनिक कार्रवाई की जद में खैरागढ़ के आकाश सिंह राजपूत, छुईखदान की वाणी झा और साल्हेवारा के अमित श्रीवास्तव आए हैं। तीनों को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा गंडई, छुईखदान और साल्हेवारा तहसील के हड़ताली पटवारियों को अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के पटवारी 13 अक्टूबर से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। प्रशासन ने उन्हें 2 नवंबर तक काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन इसके बावजूद हड़ताल जारी रहने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई। आदेशों की अवहेलना करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सेवा से पृथक करने तक की चेतावनी दी गई है।

65 में से सिर्फ 8 पटवारियों का वेतन आहरित

जिले में कुल 65 पटवारी पदस्थ हैं। इनमें से हड़ताल पर गए 57 पटवारियों का अक्टूबर माह का वेतन आहरित नहीं किया गया है, जबकि काम पर मौजूद केवल 8 पटवारियों का ही वेतन निकाला गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में बाधा और जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही को गंभीरता से लिया जा रहा है।

डिजिटल क्रॉप सर्वे से लेकर धान पंजीयन तक काम प्रभावित

पटवारियों की हड़ताल के चलते डिजिटल क्रॉप सर्वे, गिरदावरी, फार्मर रजिस्ट्री और धान पंजीयन के सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसका असर किसानों के कामकाज पर भी पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने किसानों के लंबित कार्यों को पूरा कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार की है।

संबंधित तहसीलदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल वैकल्पिक प्रभार सौंपकर लंबित राजस्व कार्यों का निराकरण सुनिश्चित करें। प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ है कि पटवारियों की हड़ताल को लेकर अब सख्ती बढ़ा दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, ममेरा भाई गिरफ्तार,...

बलरामपुर। जिले के चांदो थाना क्षेत्र में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के सिर और चेहरे...

महिला चोर गैंग का पर्दाफाश: 750 ग्राम सोना बरामद,...

जगदलपुर। ज्वेलर्स दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंचना और मौका मिलते ही सोने के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर फरार हो जाना महिला गैंग...

17 साल छोटे युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 17 साल छोटे युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला की अपील खारिज कर दी है। महिला ने...

दुर्ग में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी संघर्ष का...

दुर्ग। दिवाली के दूसरे दिन दुर्ग में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि धारदार...