दुर्ग में पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि सहित 200 कांग्रेस नेताओं ने थामा भाजपा का दामन… सांसद विजय बघेल ने किया स्वागत

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले में कांग्रेस के कई बडे़ नेता समेत कई कार्यकर्ता लगातार भाजपा में प्रवेश कर रहे है। रविवार सुबह पूर्व गृहमंत्री के प्रतिनिधि रामेश्वर वर्मा और पूर्व पार्षद सुलेखा यादव सहित 200 लोगों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा प्रवेश कर लिया है। सांसद विजय बघेल ने सभी का पार्टी में स्वागत किया।

भाजपा प्रवेश कार्यक्रम के दौरान सांसद विजय बघेल ने कहा कि कांग्रेस बिखर गई है। वो खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है। कांग्रेस का ना कोई विजन और ना कोई मिशन है। वो केवल परिवारवाद और भष्ट्राचार के बारे में सोचती है। कांग्रेस में जो अच्छी सोच रखते हुए देश के लिए कुछ करना चाहते हैं वे सब भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

भाजपा प्रवेश के दौरान रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में उन्हें घुटन सी महसूस हो रही थी। वहां काम करने की आजादी नहीं थी। और तो और वो धर्म के लिए भी खुलकर काम नहीं कर पा रहे थे। वहीं सुलेखा यादव ने कहा कि वे कांग्रेस के लिए लंबे समय से काम कर रही थी, लेकिन पार्टी ने कभी उन्हें वो सम्मान नहीं दिया जिसकी वो हकदार थीं। हमेशा उनकी और उनके जैसे कई कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही थी। इसी के चलते उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद पर ली बैठक, कहा...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद पर छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा के डीजीपी/एडीजीपी एवं...

अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव पर लगे गंभीर...

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में प्रभारी कुलसचिव शैलेंद्र दुबे के खिलाफ गंभीर आरोपों को लेकर छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह...

वैशाली नगर विधानसभा में लाखों के निर्माण कार्य का...

भिलाई नगर। आज वैशाली नगर स्थित कालीबाड़ी मंदिर प्रांगण में मां काली की पूजा अर्चना कर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने स्कूटी से...

CG – शर्मनाक मामला! आधीरात घर में घुसकर 9...

A 9-year-old innocent was kidnapped by entering the house at midnight कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक...