अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव पर लगे गंभीर आरोप: भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायत, बिलासपुर में छात्रों ने की FIR की मांग

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में प्रभारी कुलसचिव शैलेंद्र दुबे के खिलाफ गंभीर आरोपों को लेकर छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने दुबे पर भ्रष्टाचार, अनियमितता, गलत पदोन्नति, शासकीय दस्तावेजों में हेरफेर, वित्तीय गड़बड़ी और छात्र हितों की अनदेखी जैसे गंभीर मामलों को लेकर दस्तावेजों सहित शिकायत सौंपी है और बीएनएस की धारा 318 सहित अन्य गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध करने की मांग की है।

शिकायत में उल्लेख किया गया है कि शैलेंद्र दुबे पिछले कई वर्षों से राज्य शासन की स्वीकृति के बिना प्रभारी कुलसचिव के पद पर आसीन हैं और उन्होंने उपकुलसचिव पद पर भी गलत तरीके से पदोन्नति प्राप्त की। उन पर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक भर्तियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने, निविदाओं में नियमों की अवहेलना कर मनमानी करने, छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करने और निर्माण कार्यों में धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप हैं। इसके अलावा आरोप है कि दुबे ने शासकीय दस्तावेजों में हस्ताक्षर कर नोटशीट चलाई, कुलसचिव के नाम से आदेश जारी किए और विश्वविद्यालय के वेब पोर्टल से सूचनाएं एवं आदेश गायब कर कूटरचना की।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि उक्त सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। छात्र प्रतिनिधियों को पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान प्रमुख रूप से छात्र नेता सूरज सिंह, नीरज, रुद्र सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...