CG – 3 हाथियों की मौत: करंट लगने से तीन हाथियों की चले गई जान, 11KV तार की चपेट में आए तीनों

CG

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से बड़ी खबर आई है। जिले के तमनार वन परिक्षेत्र में तीन हाथियों की करंट लगने से मौत हो गई है। घटना तमनार वन परिक्षेत्र के की है। यहां 11 केवी के बिजली तार के चपेट में आने से मृत हाथियों में एक नर हाथी, एक युवा हाथी और एक बच्चा शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, तमनार वन परिक्षेत्र के बकचबा बीट के चुहकीमार स्थायी रोपणी में शनिवार सुबह तीन हाथियों का शव बरामद हुआ। इसकी जानकारी वन अमला को हुई, तो डीएफओ समेत वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची।

शुरुआती जांच में पता चला है कि, 11 केवी तार की चपेट में आने से हाथियों की मौत हुई है। करंट की वजह से आस-पास के घास भी जले मिले हैं। हादसे वाली जगह तमनार रेंज के सामारूमा का जंगल है, ये हाथियों के आवागमन का रास्ता है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि, घटना के बाद हाथी के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ पर्यावरण सरंक्षण समिति के ब्लॉक अध्यक्ष सोमदेव मिश्रा ने बताया कि, यह बिजली विभाग की लापरवाही है। करंट प्रवाहित तार काफी नीचे झूल रहा था, जबकि घरघोड़ा रेंज में हाथियों का दल अभी काफी संख्या में घूम रहा है, जिससे हाथी करंट की चपेट में आ गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...