महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट… PM मोदी, CM साय सहित ये 40 नाम शामिल… देखिए लिस्ट

डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। सूत्रों के अनुसार बीजेपी नेताओं में योगी आदित्यनाथ सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं और उनसे 30 चुनावी सभा कराने की मांग की जा रही है। हिंदुत्व की लाइन पर योगी महाराष्ट्र में कई सभाएं कर सकते हैं। बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कुल 40 नाम शामिल किए हैं। पहला नाम पीएम मोदी का है। इसके बाद जेपी नड्डा, राजनाथा सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी का नाम है। लिस्ट में योगी आदित्यनाथ छठे नंबर पर हैं।

अहम बात यह है कि इस लिस्ट केंद्रीय मंत्रियों के बाद आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों का नाम है और मुख्यमंत्रियों में पहला नाम योगी आदित्यनाथ का है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम 15वें नंबर पर है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शीर्ष 15 में महाराष्ट्र के सिर्फ दो ही नेता हैं। नितिन गडकरी का नाम पांचवें और देवेंद्र फडणवीस का नाम 15वें नंबर पर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...