छत्तीसगढ़ में 3 बड़े रोड एक्सीडेंट, 4 लोगों की मौत; नेशनल हाईवे में 2 ट्रक की भिड़ंत में जिंदा जला ड्राइवर; ट्रक में घुसी यात्री बस, 1 की मौत… दर्जन भर यात्री घायल; इधर पति-पत्नी की मौत

रायपुर, जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में तीन भीषण सड़क हादसे हुए है। इन तीनों हादसों में कुल 4 लोगों की मौत हो गई है। पहला हादसा रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे-30 पर बस्तर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के हुआ है। बताया जा रहा है कि, दो ट्रकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। जिसमें एक ड्राइवर अंदर ही जिंदा जल गया। खबर लिखे जाने तक मृतक की पेहचान अभी नहीं हो पाई है। इधर, पुलिस वाहन के नंबर से डिटेल्स खंगाल कर मालिक का पता लगाने के कोशिश में लगी है।

DB डिजिटल की एक खबर के अनुसार, एक ट्रक जगदलपुर से रायपुर की तरफ जा रहा था तो वहीं दूसरा विपरीत दिशा से आ रहा था। इस बीच बालेंगा और भानपुरी के बीच दोनों में आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। एक का चालक तो किसी तरह से अपनी जान बचा कर निकल गया। लेकिन, दूसरे ट्रक का ड्राइवर अंदर ही फंसा रह गया। आग की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

दूसरा हादसा भी रविवार को ही रायपुर-बिलासपुर हाईवे हुआ है। हादसे में खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बस घुस गई जिससे वाहन के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सामने की ओर बैठे युवक की मौत हो गई है और 12 यात्री घायल हो गए। इस हादसे में ब मृतक बस का ही स्टाफ बताया जा रहा है। घायलों को बेमेतरा जिले के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा नेशनल हाईवे मार्ग पर नांदघाट इलाके में हुआ। माना जा रहा है कि बस के ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और ये हादसा हो गया। बस के सामने का हिस्सा ट्रक में जाकर धंस गया। ट्रक और बस के बीच एक युवक दबकर वहीं मारा गया। बस में पिछली सीटों पर सो रहे दूसरे यात्री झटके से गिरकर घायल हो गए। हादसे में मारे गए युवक और अन्य यात्रियों की जानकारी जुटाने में पुलिस लगी हुई है।

तीसरा हादसा रायगढ़ में हुआ जिसमें पति-पत्नी की मौत हो गई है। पढ़िए पूरी खबर…

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में...

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, 10 राज्यों से...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रेलवे चौक स्थित...