CG – 3 नक्सली ढेर: छत्तीसगढ़-​​​​​​​ओडिशा बॉर्डर पर मुठभेड़… जवानों ने 3 नक्सली को मार गिराया… DRG और STF के 300 जवानों ने माओवादियों को घेरा, 3 शव के साथ ऑटोमैटिक हथियार बरामद

CG

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बड़ी खबर आ रही है। सोरनामाल जंगल में सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि डीआरजी और स्पेशल टास्क फोर्स के 300 जवानों ने नक्सलियों को घेरा है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों ने संयुक्त आपरेशन चलाकर माओवादियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी कार्रवाई कर रहे है। मौके से सर्चिंग के दौरान जवानों ने 3 नक्सलियों के शव के साथ ही हथियार बरामद किये है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों के करीब 300 जवान मौके पर मौजूद हैं।

ओडिशा के नवरंगपुर की ओर से भी जवानों ने घेराबंदी की थी, जिससे नक्सलियों को भागने का मौका नहीं मिला। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की है।

इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने कई ऑटोमैटिक हथियार भी जब्त किए हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। हालांकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये नक्सली बस्तर से भागकर इस क्षेत्र में सक्रिय थे।

मुठभेड़ के साथ सर्चिंग ऑपरेशन अभी जारी है। आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान से इलाके में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने में बड़ी मदद मिलेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...