दुर्ग। कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके मद्देनजर जिला स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में कोरोना की कुल 3 नए मामलों की पुष्टि हुई। इसमें से दो राजधानी रायपुर तो एक दुर्ग जिले से था।

कोरोना संक्रमण को लेकर दुर्ग जिले में फिर से सावधानी बरतने का जिला प्रशासन ने निर्देश दिए हैं। यहां शुक्रवार को एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के साथ ही 4 सैंपल जीनोम सीक्वेसिंग टेस्ट के लिए ओडिसा लैब भेजे गए हैं। दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने स्वास्थ्य विभाग को कोविड वैक्सीनेशन और टेस्टिंग बढ़ाने के लिए भी कहा है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के केस मिलना अभी भी बंद नहीं हो रहे हैं। वर्तमान में राज्य में 7 कोरोना पॉजिटिव केस एक्टिव है। वहीं दुर्ग जिले में एक एक्टिव केस मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल कोरोना को लेकर जिले में किसी प्रकार का कोई संकट न होने की बात कही है।

दुर्ग कलेक्टर मीणा ने कहा कि फिलहाल कोरोना गाइड लाइन को लेकर कोई सख्ती नहीं बरती जा रही है, लेकिन लोग अभी से इसे लेकर ऐतिहात बरतें। कलेक्टर ने जिले में टीकाकरण और टेस्टिंग को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना संकट से निपटने के लिए पूरी तैयारी है। पिछले कोरोना काल को देखा जाए तो दुर्ग जिला काफी सेंसटिव रहा है। यहां तेजी से एक्टिव केस बढ़े और मौते भी हुई थीं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

कोरोना संक्रमण की बात करें छत्तीसगढ़ में अब तक 11 लाख 77 हजार 748 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इसमें अकेले दुर्ग जिले से 1 लाख 19 हजार 866 केस एक्टिव मिले हैं। वहीं 1913 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है।

सेटअप
केंद्र | एचएफएनसी | बाईपेप | वेंटिलेटर | सीरिंज पंप | ऑक्सीजन बेड |
जंबो कोविड | 19 | 07 | 54 | 30 | 100 |
जिला अस्पताल | 06 | 02 | 19 | 40 | 255 |
सुपेला अस्पताल | 02 | 01 | 02 | 02 | 01 |
सीएचसी धमधा | 01 | 01 | 00 | 00 | 00 |
सीएचसी बोरी | 01 | 01 | 00 | 00 | 00 |
सीएचसी अहिरवारा | 01 | 01 | 02 | 20 | 00 |
सीएचसी कुम्हारी | 01 | 01 | 02 | 16 | 00 |
सीएचसी निकुम | 01 | 01 | 00 | 00 | 00 |
सीएचसी उतई | 01 | 01 | 00 | 00 | 00 |
सीएचसी पाटन | 02 | 01 | 02 | 20 | 01 |
सीएचसी झींट | 05 | 03 | 04 | 40 | 01 |

छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्थिति
कुल संक्रमित | 1177748 |
कुल अस्पताल से डिस्चार्ज | 178669 |
कुल आईसोलेशन | 984926 |
वर्तमान में पॉजिटिव | 07 |

दुर्ग में कोरोना की स्थिति
कुल संक्रमित | 119866 |
कुल अस्पताल से डिस्चार्ज | 15852 |
कुल आईसोलेशन | 102100 |
कुल ठीक हुए मरीज | 117952 |
कुल मौतें | 1913 |
वर्तमान में पॉजिटिव | 07 |
डाटा श्रोत: दैनिक भास्कर


