एक ही परिवार के 3 लोगों क मौत: नर्मदा में एक ही परिवार के तीन लोग डूबे… बेटे को बचाने की कोशिश में मां और बहन ने भी गंवाई जान… दो का मिला शव, एक की तलाश जारी

एक ही परिवार के 3 लोगों क मौत

महेश्वर: महेश्वर के मंडाल खोर घाट में स्नान के दौरान नर्मदा में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। डूबने वालों में महिला और उसके बेटा-बेटी हैं। स्नान के दौरान 18 वर्षीय बेटा विक्रम नदी में डूबने लगा, जिसे बचाने मां और उसकी बहन भी नदी में उतर गई। तीनों को तैरना नहीं आता था, जिसके कारण तीनों ही नदी में डूब गए। मां और बेटी का शव निकाल लिया गया है, जबकी विक्रम के शव की तलाश की जा रही है।

इंदौर से महेश्वर घूमने आया था परिवार
इंदौर के अरविंदो सांवेर रोड ई-सेक्टर के रहने वाले राजपूत परिवार के पांच लोग महेश्वर घूमने आए हुए थे।बुधवार सुबह करीब 11 बजे सभी महेश्वर पहुंचने के बाद एकांत मंडाल खोर घाट में नर्मदा स्नान कर रहे थे। स्नान के दौरान 18 वर्षीय विक्रम राजपूज डूबने लगा।

मां-बहन ने की बचाने की कोशिश
विक्रम को डूबता देख मां 45 वर्षिय उर्मिला राजपूत और बहन 25 वर्षीय मोहिनी हाथ पकड़ कर बचाने की कोशिश करने लगीं। बचाने की कोशिश में तीन गहरे पानी में पहुंच गए, लेकिन तैरना नहीं आने के कारण तीनों की डूबने से मौत हो गई।

घाट पर बैठा था बड़ा भाई
घाट पर ऊंचाई बैठकर मोबाइल चलाते हुए, कुछ देर के बाद बड़े भाई 22 वर्षीय अमन राजपूत ने जब मां और बहन के शव को पानी में तैरते देखा, तो इसकी सूचना गोताखोरों को दी। इसके बाद गोताखोरों ने मां और बहन के शव को निकाल लिया, जबकि विक्रम राजपूत के शव की तलाश की जा रही है। जान गवांने वाली बहन मोहिनी का डेढ़ माह का बेटा भी है।

दो शव बरामद
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते थाना निरीक्षक पंकज तिवारी, एसडीएम अनिल जैन, तहसीलदार राकेश सस्तिया मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। दोनों महिलाओं को शवों को महेश्वर अस्पातल भेजा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...