सांसद विजय बघेल ने लोकसभा में इंटरनेट की खराब व्यवस्था पर उठाया सवाल, कहा – 40% गांवों में ठीक से काम नहीं करता Internet, नियमित मानिटरिंग हो

भिलाई। दिल्ली में लोकसभा सत्र जारी है। संसद में दुर्ग सांसद विजय बघेल क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहे हैं। उन्होंने संसद में अपने क्षेत्र में इंटरनेट की खराब व्यवस्था पर सवाल उठाया। साथ ही नियमित मानिटरिंग की मांग की, ताकि क्षेत्र के लोग प्रभावित ना हो और ग्रामीणों का काम ना रूके।

सांसद विजय बघेल ने सदन में पीठासीन माननीय अध्यक्ष ओम बिरला से अपने सवाल के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि प्रश्न क्रमांक 112। मंत्री ने विस्तार से जानकारी दी है। मंत्री बनने के बाद से विकास में तेजी आई है। आगे सांसद विजय बघेल ने कहा कि लेकिन दुर्ग लोक सभा क्षेत्र में इंटरनेट 60 प्रतिशत गांवों में ठीक है, परंतु 40 प्रतिशत गांवों में ठीक से काम नहीं करते है। इस वजह से गांव में ग्राम पंचायत का काम, आंगनबाड़ी का काम जो ऑनलाइन होना है, वह काफी हद तक प्रभावित होता है। इस वजह से लोगों को बड़ी परेशानी होती है। उन्होंने आगे कहा कि इसकी रेगुलर मानिटरिंग होनी चाहिए। पहले इसकी ​रेगुलर मानि​टरिंग के लिए चीप्स को जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन बीते एक साल से कोई मानिटरिंग नहीं हो रही है। जिसकी ​वजह से बहुत परेशानी होती है। इसलिए उन्होंने सदन में स्पीकर महोदय से मांग की कि गांवों में इंटरनेट की सुविधा को तेज दिया जाए और नियमित मॉनिटरिंग किया जाए। इस पर उनके सवाल का जवाब देते हुए सं​बंधित मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने बताया कि मोदी जी के नेतृत्व में टेलीकॉम कम्यूनिटी में काफी तेजी आई है। 57 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। इंटरनेट की स्पीड में भी बढ़ोतरी हुई है। पहले 1.3 एमबीबीएस स्पीड थी जो अब बढ़कर 160 एमबीबीएस तक पहुंच चुकी है। पहले एक को दूसरे व्यक्ति से बात करने में 53 पैसे लगते थे, अब तक मूल्य 3 पैसे तक गिर चुका है। मतलब 94 प्रतिशत मूल्य कम हुआ है। 270 रुपए प्रति जीबी मिलता ​वह अब 9.12 रुपए हो चुका है। मतलब 94 प्रतिशत सस्ता हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...