दुर्ग में दो रोड एक्सीडेंट में 3 युवकों की मौत: उत्तरप्रदेश के 2 भाई समेत 3 लोगों ने गवाई जान… खून से लथपथ हुआ सड़क; जानिए कहां-कहां हुआ हादसा?

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दो भीषण सड़क हादसे हुए। जिसमें में कुल 3 लोगों की जान चले गई। पहला हादसा अंजोरा चौकी क्षेत्र में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 लोगों को कुचल दिया। दोनों ही युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरा हादसा अमलेश्वर थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि, बाइक सवार युवक सड़क पर खड़े हाईवा से जा टकराया। जिसमें उसकी मौत हो गई। इस प्रकार दोनों हादसों में कुल तीन लोगों की मौत हो गई।

पहला हादसा
मिली जानकरी के अनुसार, रविवार तड़के 4 बजे दुर्ग के अंजोरा चौकी क्षेत्र में खैरागढ़-दुर्ग बायपास के पास हादसा हुआ। इसमें दो चचेरे भाईयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला जिसको पुलिस ढूंढ रही है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभिषेक वर्मा (18 साल) और सचिन वर्मा (18 साल) के रूप में हुई है। दोनों उत्तरप्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले थे।

दूसरा हादसा
बताया जा रहा है कि, ये सड़क हादसा दुर्ग के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के तर्रा और जामगांव के बीच हुआ है। यहां सड़क के किनारे एक हाईवा खड़ा था। तभी तर्रा गांव निवासी तोमन चतुर्वेदी की बाइक हाईवा से जा टकराई। इससे उसके सिर और हाथ-पैर पर गंभीर चोटें आईं। ज्यादा खून बह जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ: कमल वैष्णव बने दुर्ग...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने अपने संगठानात्मक विस्तार के तहत शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर, दुर्ग के सहायक शिक्षक एलबी कमल वैष्णव को...

दुर्ग में चोको पाई के एक बैच की बिक्री...

दुर्ग। बच्चों के बीच लोकप्रिय चॉकलेटेड बिस्किट चोको पाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दुर्ग जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग ने...

कलयुगी बेटे ने की माता-पिता की हत्या, शवों को...

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही...

जन्मदिन से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गली में भरे बारिश के पानी में बच्चों के...