CG में दो की मौत: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, मौके पर ही दो युवकों की चली गई जान, सिक्युरिटी गार्ड का काम करते थे दोनों

CG में दो की मौत

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने से बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव की है। पेड़ से टक्कर इतनी जोरदार थी, कि बाइक सवारों दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक दोनों बाइक सवार युवक रायगढ़ की ओर से लेैलूंगा की तरफ आ रहे थे।

जानकारी में आया है कि दोनों युवक सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। लैलूंगा पुलिस ने मौक़े पर पहुंच कर जांच शुरू की। वहीं दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाहै। पुलिस ने परिजनों को हादसे की खबर दी है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शाला प्रवेश उत्सव में 60 बालिकाओं को मिली साइकिल,...

भिलाई। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, ख़म्हारिया में सोमवार को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शासन की विभिन्न...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

CG News : 9वीं के छात्र ने लगाई फांसी,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो अब एक गंभीर विषय बन गया है। ताजा मामला...

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को मिला सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी पहचान मिली है. रामनामी समुदाय की अनूठी परंपरा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री...