मुख्यमंत्री साय सहित दोनों डिप्टी CM का दिल्ली दौरा: प्रदेश प्रभारी से की मुलाकात… नक्सली वारदात पे बोले सीएम – सरकार बदली, इसलिए बौखला रहे नक्सली… मंत्रिमंडल का भी हो सकता है विस्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली दौरे पर हैं। सीएम साय के साथ दोनों डिप्टी सीएम दिल्ली दौरे पर है। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार वे दिल्ली पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। मीडिया से रूबरू होते हुए साय ने कहा कि, पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के 11 में से 9 सांसद चुनकर आए थे। अगले साल लोकसभा चुनाव में पूरी 11 की 11 सीट लोकसभा की भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।

उन्होंने आगे कहा कि, सरकार बदली है इसीलिए नक्सलियों में बौखलाहट है। पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस सरकार में नक्सली खुद बोलते थे कि, हमारी सरकार आ गई है। जबकि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले 15 वर्षों में नक्सलियों से मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी है। नक्सलियों को मालूम है कि अब उनके ऊपर कढ़ाई होगी इसलिए उनकी बौखलाहट स्वाभाविक है।

आपको बता दे की प्रदेश में मंत्रिमंडल गठन को लेकर काफी इंतजार चल रहा है। खबर है कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा मंत्रिमंडल के गठन को लेकर ही है। राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा कर मंत्रियों के नाम फाइनल किया जायेगा। हालांकि कुछ कयास ये भी लग रहे हैं कि फिलहाल मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होगा। मंत्रिमंडल गठन में अबी कुछ दिन का वक्त लग सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...