दुर्ग पुलिस ने नार्थ-ईस्ट से चिटफंड कंपनी के फरार संचालक को किया अरेस्ट: पैसे डबल करने का लालच देकर किया लाखों की ठगी… कैसे हुआ फ्रॉड? जानिए और रहिए अलर्ट

भिलाई। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने एक चिटफंड कंपनी के संचालक को ठगी के मामले में असम से हिरासत में लिया है। आरोपी द्वारा पीड़ित को पैसे डबल करने का लालच दिया गया जिसमें पीड़ित फंस गया। आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था। भिलाई नगर व एसीसीयू की टीम ने मिलकर आरोपी को भारत के नार्थ-ईस्ट राज्य असम के होजाई से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुलाब सोनकर नाम के व्यक्ति ने 18 जुलाई 2023 को धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।

उसने बताया कि उसने फेसबुक में एक एड देखा जिसमें जल्द रकम दोगुना करने के बारे में दिया था। उसने दमन फाइनेंस कंपनी धोलाखेड़ा चंडीगढ़ संपर्क किया और उसमें पैसा निवेश किया। उसने बताया कि उसने 4 जनवरी 2023 से 19 मई 2023 के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 13 लाख 447 रुपए जमा किया। जब निवेश की अवधि पूरी हो गई तो उसने कंपनी में संपर्क किया। इस पर उन्होंने रकम देने मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।

केसदर्ज होने पर SSP दुर्ग रामगोपाल गर्ग ने मामले में एक टीम गठित करने के निर्देश दिए। एसीसीयू और भिलाई नगर की संयुक्त टीम एएसपी सिटी अभिषेक झा के निर्देश पर बनाई गई। इसके बाद टीम असम पहुंची और आरोपी परिक्षीत चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गुलाब सोनकर ने शिकायत में जो मोबाइल नंबर दिया था, उससे उन्होंने उसका लोकेशन ट्रैस किया। साथ ही जिस बैंक में उसने रकम भेजी उसका डिटेल भी निकाला गया।

पुलिस को आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर उसका लोकेशन होजाई असम पता चला। टीम वहां के लिए रवाना हुई और मोबाइल धारक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम होजाई निवासी परिक्षित चक्रवर्ती बताया। उसने पबताया कि उसने फेसबुक में लोकलुभावन विज्ञापन डाला और उसके बाद गुलाब सोनकर से जल्द रकम दुगना करने के नाम पर 13 लाख रुपए लिए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शर्मनाक वारदात: 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप; घुमाने...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ तोरवा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय...

रिसाली: प्रगति नगर समर कैंप का भव्य समापन, ‘बेटियां’...

रिसाली:रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 23 प्रगति नगर के ठेठवार भवन में 'नृत्य कला मंदिर' द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित समर कैंप का भव्य समापन...

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, छत्तीसगढ़ में 1000...

रायपुर। आम आदमी को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की...

दुर्ग में प्रेम प्रसंग को लेकर बवाल : गर्लफ्रेंड...

दुर्ग। जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गर्लफ्रेंड से बातचीत करने के शक...