नेशनल हाईवे से लगे मिनी स्टेडियम में दुकान पाने का सुनहरा मौका, बचे है केवल 2 दिन… 48 दुकानों की हो रही नीलामी; एक क्लिक में जानिए आवेदन से लेकर हर एक छोटी डिटेल

भिलाई। भिलाई में नशनल हाईवे से लगे हुए मिनी स्टेडियम में दुकान पाने का सुनहरा अवसर भिलाई नगर पालिका निगम दे रहा है। जोन क्रमांक 4 शिवाजीनगर जोन अंतर्गत पंडित दीनदयाल पुरम खेल परिसर मिनी स्टेडियम खुर्सीपार भिलाई में निर्मित प्रथम तल की दुकानों की नीलामी व्यवसायिक प्रयोजन के लिए की जा रही है। इसकी प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑनलाइन होगी।

26 अप्रैल तक ऑनलाइन जमा कर सकते है आवेदन
ऑनलाइन दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया चालू है, 26 अप्रैल 2023 समय 5:30 बजे तक ऑनलाइन दस्तावेज जमा कर सकते हैं। नेशनल हाईवे से लगा हुआ लोकेशन में दुकान बना हुआ है। प्रथम तल की 48 दुकाने नीलामी के लिए तैयार है। सभी के ऑफ़सेट मूल्य, धरोहर राशि और दुकान का किराया राशि का निर्धारण भी कर दिया गया है।

ऑनलाइन पोर्टल में मिलेगी सभी जानकारी
निविदा में भाग लेने के लिए एवं नियम शर्तों को जानने के लिए तथा मानचित्र या उससे संबंधित जानकारी के लिए ऑनलाइन पोर्टल https://eproc.cgstate.gov.in व www.bhilainagarnigam.com तथा www.uad.cg.gov.in पर देखी जा सकती है। निविदाकारो को ऑक्शन में भाग लेने के लिए https://eproc.cgstate.gov.in पर पंजीकृत करना अनिवार्य होगा। ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया की संपूर्ण कार्यवाही भी इसी पोर्टल के माध्यम से होगी। अधिक जानकारी के लिए अशोक कश्यप के मोबाइल नंबर 9098817420 पर संपर्क कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...