रिसाली निगम की MIC मीटिंग में लिए गए अहम फैसले; बिना अनुमति होर्डिंग लगाने वालों की खेर नहीं… इस प्रकार के प्रचार प्रसार के लिए देने होंगे प्रतिदिन 500 रुपए नहीं तो… बनेंगे प्रवेश द्वार, अन्य मुद्दों पर भी बनी सहमत; जानिए

– संविधान निर्माता के नाम पर होंगे सभागार
– निगम क्षेत्र के मुख्य मार्गो में बनेंगे प्रवेश द्वार
– आत्मानंद गार्डन में झूले और विभिन्न वार्डों में बैडमिंटन कोर्ट का प्रस्ताव

रिसाली। रिसाली नगर पालिका निगम में आज MIC मीटिंग संपन्न हुई। इस बैठक में मेयर शशि सिन्हा के अध्यक्षता में कई अहम निर्णय लिए गए है। जिसमे अहम निर्णय होर्डिंग्स को लेकर लिए गए है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों का प्रचार-प्रसार करने के लिए बिना अनुमति चलित होर्डिंग्स लगाने पर निगम कार्रवाई करेगी। इसके लिए निगम 2000 रुपए जुर्माना वसूलागा।

चलता फिरता होर्डिंस लगाने पर हर दिन देना होगा 500 रूपए
राजस्व विभाग द्वारा लाए एजेंडे पर चर्चा करते महापौर परिषद के सद्स्यों ने कहा कि वर्तमान में छोटी-छोटी बातों को नजर अंदाज करने से निगम के राजस्व आय में हानि हो रही है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालक चक्का लगाकर होर्डिंग्स फ्रेम तैयार कर निगम क्षेत्र में व्यापारिक प्रतिष्ठानों का प्रचार प्रसार कर रहें है। इसके लिए अनुमति नहीं ली जा रही है। परिषद के सदस्यों ने कहा कि चलता फिरता होर्डिंस लगाने पर प्रतिष्ठान संचालक को एक दिन के लिए 500 रूपए जमा करना होगा। अन्यथा होर्डिंग्स को जब्त कर 2000 रूपए जुर्माना वसूल किया जाएगा। महापौर परिषद की बैठक में परिषद के सद्स्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी, अनुप डे, चन्द्रप्रकाश सिंह निगम, सोनिया देवांगन, परमेश्वर कुमार, ईश्वरी साहू, निगम आयुक्त आशीष देवांगन, प्रभारी कार्यपालन अभियंता राजकुमार जैन समेत विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

संविधान निर्माता के नाम पर होंगे सभागार
सोमवार को हुई महापौर परिषद की बैठक में मुख्य कार्यालय परिसर में बने सभागार के नामकरण पर चर्चा हुई। सद्स्यों ने सर्वसम्मती से निर्णय लिया कि सभागार संविधान निर्माता के नाम पर हो। सभी सद्स्यों ने डाॅ. भीमराव आम्बेडकर के नाम पर सहमति जताई।

निगम क्षेत्र के मुख्य मार्गो में बनेंगे प्रवेश द्वार
एमआईसी ने चर्चा के दौरान शहर को संवारने चर्चा की। निगम क्षेत्र के चौंक व तिराहे को आकर्षक बनाने प्रस्ताव तैयार करने अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्य मार्गो (स्थल चयन) के बाद प्रवेश द्वार बनाने का निर्णय लिया गया।

आत्मानंद गार्डन में झूले और विभिन्न वार्डों में बैडमिंटन कोर्ट का प्रस्ताव
बैठक में सभापति केशव बंछोर के वार्ड 11 में निर्माणाधीन आत्मानंद गार्डन को शीघ्र पूरा करने चर्चा की गई। अधूरे कार्य को पूरा कराने 1 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। राशि प्राप्त होने पर लाइटिंग व झूला लगाने का कार्य पूर्ण किया जाएगा। इसके अलावा महापौर शशि सिन्हा के अभिभाषण में उल्लेखित विभिन्न वार्डों में बैडमिंटन कोर्ट बनाने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने निर्णय लिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

iNSPiRE Store | आज Apple के फोन से लेकर...

अक्षय तृतीया पर आप कुछ नया करने के लिए जैसे सोना या स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए...

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी के साथ कल MLA...

करनाल, भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन आज शाम नियमित विमान से हरियाणा रवाना हो गए हैं। कल दोपहर...

बस्तर संभाग के इस जिले में 6 इनामी नक्सलियों...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा जिले में 6 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में जिले में सक्रिय...

CG में मर्डर और सुसाइड का मामला: देर रात...

CG में मर्डर और सुसाइड का मामला क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में मर्डर और आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी...

ट्रेंडिंग