छत्तीसगढ़ में कोरोना के 5 नए मरीज मिले… दुर्ग में सबसे ज्यादा एक्टिव केस, जानिए पॉजिटिविटी रेट, कौन-कौन से जिले में अभी सक्रीय मामले?

रायपुर, दुर्ग। प्रदेश में बीते दिन यानि मंगलवार को कोरोना के 5 नए केस मिले है। सबसे ज्यादा मरीज दुर्ग से मिले है। दुर्ग से 4 और रायपुर में 1 कोविड पॉजिटिव मरीज सामने आए है। आपको बता दे, स्वास्थ्य विभाग ने कुल 2,196 लोगों की जांच की थी। इससे पहले सोमवार को जांच में एक केस मिला था। एक्टिव केस की बात की जाए तो वर्तमान में छत्तीसगढ़ में 14 एक्टिव केस हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में कोरोना वायरस की पॉजिटिविटी रेट 0.23% है। कोरोना के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी हेल्थ सेंटर में कोविड की जांच शुरू कर दी है। कोरोना से निपटने के लिए CM विष्णुदेव साय की ओर से सभी कलेक्टर और CMHO को भी एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

इन जिलाें में हैं एक्टिव केस
दुर्ग-7
रायपुर-5
बिलासपुर-1
कांकेर-1

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...