छत्तीसगढ़ की राजधानी हुई शर्मसार: बस में 50 साल की महिला से रेप, आरोपी ड्राइवर ने पिलाई नशीली ड्रिंक… फिर लूटी आबरू, पारिवारिक विवाद की वजह से… ये खबर सीख देने वाली

रायपुर। देश में लगातार दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है। छत्तीसगढ़ में भी लगातार रेप और गैंगरेप जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं घट रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है। रायपुर में एक खड़ी बस के अंदर 50 साल की महिला से ड्राइवर ने बलात्कार किया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी ड्राइवर ने महिला को नशीली दवाई फ्रूटी में मिला के पिलाई फिर जब वो बेसुध हो गई, तब आरोपी ने अपनी हवस मिटाते हुए महिला की इज्जत लूटी। रायपुर के भाटागांव स्थित अंतर्राज्यीय बस स्टैंड पर खड़ी बस में महिला से रेप हुआ है। घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले आरोपी दिनभर महिला के साथ था। उसे खाना भी खिलाया। पुलिस ने आरोपी सोनी लाल झरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता महिला महासमुंद जिले की रहने वाली है। पारिवारिक विवाद की वजह से वह घर छोड़कर निकल गई थी। बीते तीन दिनों से वह बस स्टैंड के पास ही रह रही थी। तभी से महिला पर ड्राइवर की बुरी नजर थी। इससे पहले महिला से गैंगरेप की बात सामने आई थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें एक ही आरोपी की पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।

इस खबर से सीख मिलती है की, किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना बहुत भारी पड़ सकता है। खास कर युवती और महिलाओं के लिए। चाहे सामने वाला कितना भी अच्छा प्रतीत हो रहा हो आपकी मदद कर रहा हो। आप कभी ये मान कर न चलें की उससे आपको खतरा नहीं। इस केस में भी आरोपी ड्राइवर ने पहले महिला का विश्वास हासिल किया, उसे खाना खिलाया, उसकी मज़बूरी का फायदा उठाते हुए मौका मिलने पर उसकी इज्जत लूट ली। अक्सर घर में पारिवारिक विवाद की वजह से लोग बाहर निकल जाते है और दूसरों पर भरोसा कर लेते है जिस वजह से इस प्रकार की घटना घट जाती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...