CG – कोडिंग ओलंम्पियाड में सरकारी स्कूलों के 5000 बच्चे होंगे शामिल: छत्तीसगढ़ शासन करा रहा है कोड-ए-थान ओलंपियाड… रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 5 फरवरी

रायपुर। तकनीक के महत्व और भविष्य में इसकी अनिवार्य आवश्यकता को देखते हुए छोटी कक्षाओं से ही छात्र कोडिंग के प्रति आकर्षित हो रहे हैं और इसमें महारत भी हासिल कर रहे हैं। कोडिंग को भविष्य की भाषा भी कहा जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों के छात्रो में भी कोडिंग के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूली छात्रों को कोडिंग के प्रति उत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन, हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ मिलकर कोडिंग ओलंम्पियाड का आयोजन कर रहा है। इस ओलंपियाड को भारत के बड़े कोडिंग ओलंम्पियाड्स में से एक माना जाता है।

गेटिंग फ्यूचर रेडी की थीम पर कोडिंग ओलंम्पियाड में स्कूली छात्रों को सीखने (लर्न), शामिल होने (पार्टिसिपेट) और जीतने ( विन) के मंत्र के साथ सरकारी स्कूलों के 5000 छात्रों को कोडिंग सिखाया जा रहा है। इस कोडिंग ओलिम्पियाड में शामिल होने छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 5 फरवरी 2023 है। ओलंपियाड में हिस्सा लेने के लिए छात्र www.htcodeathon.com वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 23 फरवरी को छात्रों का क्वालिफायर राउंड और 23 फरवरी को ही छात्रों का फिनाले आयोजित होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...