दुर्ग में 6 नशे के सौदागर गिरफ्तार: गांजा बेच युवाओं में घोल रहे थे जहर… दुर्ग पुलिस ने भेजा जेल

दुर्ग। नशे के सौदागरों के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मोहन नगर पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से गांजा बेचने वाले छः आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों से कुल 3.195 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया, जिसकी बाजार कीमत 32,000 रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा, आरोपियों से 1,000 रुपये की नगदी भी जब्त की गई। पुलिस ने यह कार्यवाही 28 मार्च 2025 को मुखबीर की सूचना पर की। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार, 28.03.2025 को मोहन नगर थाना पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्रीन चौक दुर्ग के कुछ युवक अवैध रूप से गांजा बेच रहे हैं। मुखबीर द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने गंजमंडी सिकोला भाठा दुर्ग में एक रेड की और छः आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 3.195 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ और उनसे 1,000 रुपये की नगदी भी जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-

  1. महेश नागवंशी (21 वर्ष) – ग्रीन चौक, दुर्ग
  2. नितेश साहू (19 वर्ष) – ग्रीन चौक, दुर्ग
  3. दुर्गेश यादव (21 वर्ष) – ग्रीन चौक, दुर्ग
  4. विकास उर्फ लाशा (19 वर्ष) – ग्रीन चौक, दुर्ग
  5. आकाश यादव (28 वर्ष) – ग्रीन चौक, दुर्ग
  6. कृष्णा उर्फ कान्हा नागवंशी (29 वर्ष) – ग्रीन चौक, दुर्ग

इन सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख), 27(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) और अन्य उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना मोहन नगर की पुलिस लगातार नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रसाद चन्द्रा, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र देशमुख, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण पात्रे और मोहन नगर थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...