भिलाई। महादेव बुक के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने जबरदस्त कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में 9 गुर्गे धरे गए हैं। गुर्गों के पास से 15 मोबाइल जब्त किया गया है। वहीं 3 लैपटॉप भी बरामद किया है। इन गुर्गों के पास से कई रजिस्टर भी बरामद किया है। जिससे कई जरूरी जानकारी मिली है।
बताया जा रहा है कि ये गुर्गे भिलाई में रहने वाले पुराने सटोरिया का है। उस सटोरिया का नाम कल तक सामने आने की आशंका है। कुछ तो सन्नी सिंह से भी कनेक्शन जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, दुर्ग पुलिस इसका खुलासा करेगी। उसके बाद ही स्पष्ट हो जाएगा।
इधर, गुर्गा बन गया दुल्हा, ग्रैंड हो रही पार्टी
महादेव बुक के एक गुर्गे की शादी धूमधाम से भिलाई में हो रही है। यह गुर्गा हालही में दुबई से लौटा है। दुबई से शादी करने के लिए लौटा है। शादी की रस्म शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि 5 फरवरी को बारात निकलेगी और शाम को ग्रैंड पार्टी आयोजित होगी।
तकरीबन 70 किलो के आसपास चिकन कटवाया गया है। जिसे 5 फरवरी को मेहमानों को परोसा जाएगा। बताया जा रहा है कि इस गुर्गे का पिता इलाके का पुराना सट्टा किंग रहा है। पुलिस को खबर मिल गई है। पुलिस कभी भी रेड कर सकती है।