CG – रेप के बाद हत्या: ड्यूटी जाने के लिए निकली युवती को ले गया जंगल… किया दुष्कर्म… शादी की बात करने पर कर दिया मर्डर, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक युवती के साथ रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। मामला 14 अगस्त का है। इस मामले में अब आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम शंकरलाल केंवट 24 वर्ष है और सुखदा गांव का निवासी है।

दरअसल, थाना डभरा के रहने वाले पीड़ित ने अपनी बेटी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि उसकी पुत्री बेमेतरा में भृत्य के पद पर कार्यरत थी और छुट्टी लेकर 9 अगस्त को अपने घर आयी थी। 14 अगस्त की सुबह 9 बजे अपने घर से ड्यूटी जाने बेमेतरा के लिये स्कूटी में निकली थी। सुबह लगभग 11 बजे के बाद से उसका मोबाईल स्वीच ऑफ बताया, जिसके बाद इसकी शिकायत थाना डभरा में दी गई। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज कर गुम युवती की तलाश शुरू की। इस बीच खरसिया के पास लगे सीसीटीव्ही विडियो फुटेज में 14 अगस्त को सुबह 11 बजे स्कूटी में एक लडके के साथ युवती जाते हुए दिखाई दी। जांच के दौरान युवती के परिजनों ने भी संदेही युवक शंकरलाल केवट पर शक जताया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की।

संदेही शंकरलाल ने पूछताछ करने पर बताया कि युवती सेे बातचीत करता था। बाढ़ की वजह से कई जगह रास्ता बंद होने से बेमेतरा जाने के लिये रास्ता बताउंगा कहकर 14 अगस्त को भदरी चौक फगुरम बुलाया था। इसके बाद दोनों अपने अपने वाहन से खरसिया रेल्वे स्टेशन गये। यहाँ पर आरोपी ने अपनी मोटर सायकल स्टेशन में खडी कर स्कूटी में बैठाकर पलगडा जंगल चले गए। जहां शंकरलाल ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने जब शादी करने की बात कही तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तैश में आकर आरोपी ने युवती का गला दबा दिया और ब्लेड से कलाई की नसें काट कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ब्लेड व रेल्वे स्टेशन खरसिया से मृतिका की स्कूटी बरामद कर ली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

संजय रूंगटा ग्रुप में गरबा-डांडिया नाइट की धूम :...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के उत्साह के बीच गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों,...

रायपुर में 101 फीट के रावण का दहन :...

रायपुर। राजधानी के WRS कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व भव्य उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

छत्तीसगढ़ को विजयादशमी पर दो नई ट्रेनों की सौगात...

रायपुर। विजयादशमी के मौके पर छत्तीसगढ़ को एक साथ दो नई यात्री रेल सेवाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश...