पांच महीने पहले शादी फिर आत्महत्या: केरोसिन डाल कर नवविवाहिता ने खुद को लगाई आग… पिता ने कहा – मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती… हत्या या आत्महत्या ? जांच में जुटी पुलिस

भिलाई। दुर्ग जिले के नंदिनी थाना अंतर्गत एक नवविवाहिता ने शरीर पर मिट्टी तेल उंडेलकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

नंदनी थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि ग्राम-पिथौरा अहिवारा निवासी राधिका गायकवाड बुधवार की दोपहर किचन के भीतर शरीर में मिट्टी तेल उंडेलकर आत्महत्या कर ली। राधिका का विवाह तोमन गायकवाड से पांच महीने पहले सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुआ था। घटना के दौरान पति तोमन भिलाई काम पर आया हुआ था। पति ने बताया कि शादी के बाद सब कुछ ठीक था। दोनो के बीच कोई भी विवाद भी नही था। लेकिन जांच के दौरान बच्चादानी में गठान की शिकायत मिली थी। जिसका उपचार भिलाई तीन के निजी अस्पताल में चल रहा था।

राधिका ने इतना बड़ा कदम क्यो उठाया इसकी कोई जानकारी नही है। मृतका का मायका लोहरा है। बेटी की मौत की खबर सुनकर मायके वाले भी घटनस्थल पहुचे थे। खबर लगने पर नंदनी पुलिस मौके पर पहुची और शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही पता चल पाएगा कि राधिका ने आत्महत्या किस लिए किया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

नव विवाहिता की खुदकुशी का मामला सामने आने के बाद मामले की जांच के लिए आला पुलिस अधिकारी व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने राधिका की बॉडी को अच्छे तरह से चेक किया। नायब तहसीलदार राजेन्द्र चंद्राकार के सामने पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद शव को शासकीय अस्पताल सुपेला पीएम के लिए ले जाया गया।

खुदकुशी की सूचना मिलने पर राधिका के माता और पिता घटना स्थल पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पिता मूलचंद बंदे ने डीएसपी संजय पुंढीर से कहा साहब मेरी बेटी की मौत सामान्य नहीं है। उसकी हत्या की गई है। मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती है। जरूर कोई ऐसी बात हुई होगी, जिससे उसे ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। मेरी बेटी की शादी इसी साल 2 मार्च को हुई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...