BSP कर्मी से महिला ने की ठगी: दुकान बेचने के नाम पर वारदात को दिया अंजाम…

भिलाई। दुकान बेचने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा-420 के तहत कार्रवाई की है। नेवई पुलिस ने बताया कि रिसाली निवासी बीएसपी कर्मी प्रशांत जैन ने शिकायत किया है कि सेक्टर-10 जोनल मार्केट में स्थित दो दुकान का स्मामित्व राजेन्द्र प्रसाद चौक शांति नगर सुपेला निवासी ज्योति सिंह पति राकेश सिंह के नाम पर है। जिसे बेचने के लिए पीड़ित के साथ 15 जनवरी 2021 को 30 लाख रुपए में सौदा हुआ। रुपए लेने के बाद भी महिला ने आज तक पीड़ित के नाम दुकान का ट्रांसफर नहीं किया है।
दुकान शाप नंबर 332 क्षेत्रफल 450 वर्गफीट, शाप नंबर 333 क्षेत्रफल 450 वर्गफीट में बना हुआ है। जिसका लीज ज्योति सिंह के नाम पर है। दुकान खरीदने के लिए बयाना स्वरुप 24 लाख 40 हजार रुपए पीड़ित दे चुका है। एक वर्ष से अधिक समय होने के बाद भी ज्योति सिंह, पुत्र विशाल सिंह से भिलाई इस्पात संयंत्र के अभिलेख में सौदा शाप को पीड़ित के नाम से ट्रांसफर नहीं कराया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ओडिशा में छत्तीसगढ़ के CM साय ने कहा- भाजपा...

रायपुर/सुंदरगढ़/बरगढ़/बलांगीर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा में जनसभा लेने पहुंचे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वहां के भाजपा के संकल्प...

CG बोर्ड एग्जाम रिजल्ट में दुर्ग से 5 टॉपर…...

भिलाई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में हमारे दुर्ग जिले के 5...

भिलाई निगम का एक और कांग्रेस पार्षद बर्खास्त: दुर्ग...

दुर्ग-भिलाई। भिलाई नगर पालिक निगम के वार्ड नंबर-35 (शारदा पारा) के कांग्रेस पार्षद मो. सलमान को दुर्ग संभाग आयुक्त ने किया बर्खास्त फर्जी जाति प्रमाण...

दुर्ग निगम ने कालोनी में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान…...

दुर्ग। दुर्ग निगम द्वारा गुरुवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश पर आयुक्त लोकेश...

ट्रेंडिंग