CG – अवैध प्रेम संबंध ने छीन ली दो परिवारों की खुशियां: बीवी और शादीशुदा प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख गुस्से में आया पति… डंडे से कर दी पिटाई, जिससे हो गई मौत… फिर सड़क किनारे फेक दी लाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सड़क किनारे कुछ दिन पहले युवक की लाश मिली थी। इस हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने मृतक की विवाहित प्रेमिका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पामगढ़ थाना इलाके की थी। आरोपी ने 20 अगस्त की देर रात युवक के सिर पर डंडे से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। जांच दौरान मौके पर पहुंची डॉग स्क्वॉड की टीम भी आरोपी के घर के दरवाजे पर जाकर रुकी थी, लेकिन उस दौरान वो अपने घर में मौजूद नहीं था।

पामगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश कुर्रे ने बताया कि 21 अगस्त को मृतक के भाई बसंत यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई संतू यादव (26 वर्ष) की लाश उसके घर के पास सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिली है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि संतू के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जांच के बाद मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसमें सिर पर गंभीर चोट की वजह से मौत होने की पुष्टि हुई थी। मृतक भिलौनी का रहने वाला था।

जांच में पता चला कि मृतक संतू यादव का आरोपी गौतम साहू की पत्नी आशा साहू के साथ अवैध प्रेम संबंध था। संतू और आशा दोनों ने सारी मर्यादा को ताक पर रखकर अपनी हदें पार कर दी थी। आशा और गौतम के दो बच्चे भी हैं, लेकिन उसे अपने बच्चों की भी परवाह नहीं थी। यही बात गौतम को खाए जा रही थी। उसने पत्नी को समझाने की काफी कोशिश की, बच्चों की जिंदगी का भी हवाला दिया, लेकिन वो कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी।

एक दिन जब आरोपी गौतम रात को घर के पीछे बनी बाड़ी में गया, तो संतू के साथ अपनी पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया, जिसके बाद उसके सब्र का बांध टूट गया। गौतम के सिर पर खून सवार हो गया और उसने डंडे से संतू के सिर पर प्रहार किया। इससे वो वहीं गिर गया। जिसके बाद गौतम ने संतू के सिर और शरीर पर डंडे से कई वार किए, इसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक संतू यादव भी शादीशुदा था। उसकी शादी 6 साल पहले हुई थी। उसके 2 बच्चे जिनमें एक बेटा 4 साल का और बेटी ढाई साल की है। अवैध संबंधों ने दो परिवारों को तबाह कर दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वोट चोरी के मुद्दे पर BJP का कांग्रेस को...

रायपुर। ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासी घमासान के बीच भाजपा सांसद एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता...

पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों में पामगढ़ नगर पंचायत के...

बस्तर दशहरा को लेकर दीपक बैज का BJP पर...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला...

कोरबा में मासूम की हत्या से भड़का आक्रोश :...

कोरबा। रजगामार क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्ची के अपहरण, अनाचार और हत्या की घटना ने कोरबा में लोगों को झकझोर कर रख दिया है।...