भिलाई के पत्रकारों को सीएम भूपेश ने दी बड़ी सौगात: जल्द मिलेगी जमीन… स्टील सिटी प्रेस क्लब भिलाई की मांग पर सीएम भूपेश ने दी सौगात

भिलाई। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से स्टील सिटी प्रेस क्लब भिलाई के पदाधिकारी आनंद ओझा, निलेश त्रिपाठी, संदीप उपाध्याय, यशवंत साहू समेत तमाम प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की।

उन्होंने मुलाकात में पत्रकारों के आवास के लिए जमीन की मांग की। इसके लिए पत्रकारों की ओर से एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन को सीएम भूपेश ने गंभीरता से लिया और उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही जमीन अलॉटमेंट की जाएगी। इसके लिए प्रशासन और पत्रकारों के बीच में समन्वय बनाकर बैठक होगी। जमीन चयन कर आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सीएम भूपेश के फैसले से पत्रकारों में हर्ष का माहौल है। स्टील सिटी प्रेस क्लब पत्रकारों के आवास और जमीन को लेकर लड़ाई लड़ती रही है। जो मांग आज पूरी हो गई। बहुत जल्द जमीन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सीएम भूपेश से मुलाकात करने वालों में क्लब के अध्यक्ष आनंद ओझा, कोषाध्यक्ष निलेश त्रिपाठी, डॉ संदीप उपाध्याय, वेबसाइट विंग के अध्यक्ष यशवंत साहू, अतुल शर्मा, मनीश चौबे, संजय सिंह, अनिल सांखरे, के. प्रदीप राव समेत अन्य मौजूद रहे।

सीएम भूपेश के फैसले के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मीडिया सलाहकार रुचिर गर्ग ने पत्रकारों को बधाई दी है। चुकि मीडिया सलाहकार व वरिष्ठ पत्रकार रुचिर गर्ग, विधायक देवेंद्र यादव और ओएसडी मनीष बंछोर, मेयर नीरज पाल इस मांग को लेकर समन्वय की भूमिका में थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

CG प्रशासनिक फेरबदल: 6 अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसे...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 6 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।...