राजनांदगांव दिग्विजय स्टेडियम की बदलेगी तस्वीर: मैदान समतलीकरण के साथ लगाए जाएंगे घास…मेयर हेमा ने किया भूमिपूजन

राजनांदगांव। नगर विकास की कड़ी में नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली के अलावा सामुदायिक भवन, उद्यान, मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसी कड़ी में आज महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने दिग्विजय स्टेडियम में जिला खनिज संस्थान न्यास मद अंतर्गत 19.83 लाख रुपए की लागत से दिग्विजय स्टेडियम में मैदान समतलीकरण एवं घासरोपण कार्य का भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया।

इस अवसर पर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य मधुकर बंजारे, संतोष पल्ले, दुलारी बाई साहू व गणेश पवार, दिग्विजय स्टेडियम कमेटी के प्रबंधक रणविजय प्रताप सिंह, छ.ग. प्रदेश एवं जिला हाकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सांई के हॉकी कोच अमित माथुर, विकास खण्ड क्रीडा अधिकारी देवेन्द्र सिंह ठाकुर, बास्केटबाल महिला कोच दिव्या एवं पिंकी, साई के रेखा मिश्रा, एवं मुन्ना जायसवाल, तीरथ गिरी गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित थे। साथ ही व्हालीवाल मैदान स्टेड स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित एक दिवसी व्हालीवाल प्रतियोगिता का महापौर सहित अतिथियों ने फिता काटकर उद्घाटन किया।


कार्यक्रम के प्रारंभ में स्टेडियम समिति के पदाधिकारी एवं खिलाडियांे ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से आत्मीय स्वागत किया। स्वागत पश्चात अतिथियों द्वारा मैदान समतलीकरण एवं घासरोपण कार्य का पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड कर भूमिपूजन किया गया।


कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने राष्ट्रीय खेल दिवस व मेजर ध्यानचंद की जयंती की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि आज उस महान खिलाडी की जयंती के अवसर पर दिग्विजय स्टेडियम में मैदान समतलीकरण एवं घास रोपण कार्य के लिये भूमि पूजन किया जा रहा है मैदान बन जाने से खिलाडियों को खेलने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी को हॉकी का जादूगर कहा जाता था, वे खेल में विलक्षण प्रतिभा के धनी थें। हमारा संस्कारधानी भी हॉकी खेल में देश विदेश में प्रसिद्ध है। मैं सभी खिलाडियों से आज इस पावन दिन में अपील करती हूॅ कि खेल में लगन के साथ अच्छी मेहनत करे और संस्कारधानी का नाम रोशन करे। हमारे शहर के अनेक खिलाडी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर संस्कारधानी का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने पुनः खिलाडियांे को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर निगम के प्र.सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम सहित खेल प्रेमी एवं खिलाडी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...