CG – नाबालिग बेटी का मर्डर कर पेड़ से लटकाया: खाना बनाने से मना करना 11 साल की बेटी को पड़ गया भारी… बाप ने डंडे से पीट-पीट कर मार डाला… फिर थाने पहुंचकर लापता होने का रिपोर्ट भी लिखवाया, दंपती गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 11 साल की बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। ये हत्या और किसी ने उसके पिता ने ही की है। इतना ही नहीं मर्डर करने के बाद आरोपी ने उसे पेड़ से लटका दिया था। इस हत्या का खुलासा वारदात के डेढ़ महीने बाद हुआ है। बाप ने अपनी बेटी को इसलिए मार दिया, क्योंकि वह खाना नहीं बना रही थी। बात भी नहीं सुनती थी। इसलिए गुस्से में आकर उसने लाठी से बच्ची को पीट दिया था। पुलिस ने इस मामले में बच्ची की सौतेली मां और आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है।

खाला निवासी विश्वनाथ एक्का(40) ने 3 जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी 11 साल की बेटी न्यासा एक्का 29 जून से लापता है। उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर बच्ची के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की थी और जांच कर रही थी। मगर पुलिस को भी उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इस बीच 26 अगस्त को विश्वनाथ फिर से पुलिस के पास आया और उसने बताया कि लिबरा के जंगल में उसकी बेटी का कंकाल मिला है। मैंने कपड़े से उसकी पहचान की है।

ये पता चलने के बाद पुलिस ने मौके से कंकाल बरामद किया था और पीएम के लिए भेजा था। पीएम रिपोर्ट में इस बात का पता चला कि बच्ची की हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के पिता से सख्ती से पूछताछ की, तब उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी विश्वानाथ ने बताया कि मेरे बेटी बात नहीं सुनती थी। कुछ दिन से खाना भी नहीं बना रही थी। 29 जून को भी उसने ऐसा ही किया था। बैल को चारा भी नहीं दिया था। इसलिए मुझे गुस्सा आ गया तो मैंने उसे डंडे से पीट दिया। पीटने के दौरान वह गिरकर घर में रखे बड़े पत्थर से टकरा गई। उसके सिर से काफी खून बह रहा था। कुछ देर में उसकी मौत हो गई थी।

आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद मैंने उसे अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर लिबरा के जंगल में एक पेड़ से लटका दिया था। किसी को इस बारे में पता नहीं चले, इसलिए पुलिस से शिकायत भी की थी। बताया गया है कि आरोपी विश्वनाथ ने पहली पत्नी को कुछ समय पहले छोड़ दिया था और दूसरी कर कर ली थी। वह घर चलाने के लिए खेती किसानी और मजदूरी करता था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...