भिलाई के कैंप इलाके में डायरिया: मेयर नीरज के निर्देश के बाद निगम का अमला डोर-टू-डोर पहुंचा…ORS पैकेट का किया वितरण, निगम ने कैंप भी लगाया

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार तीन दिनों से वार्ड क्रमांक 34 वीर शिवाजी वार्ड के मिलन चौक के आसपास के क्षेत्रों का सघन दौरा करते हुए सर्वे का कार्य कर रही है। महापौर नीरज पाल ने टीम को डायरिया के रोकथाम अभियान चलाने के विशेष रूप से निर्देश दिए हैं। इसी तारतम्य में निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर प्रभावितों का कुशल क्षेम जाना

। उन्होंने पूरे एरिया का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। दस्त से प्रभावित होने की सूचना के आधार पर सर्वेक्षण टीम लगातार लोगों को पानी उबालकर पीने तथा जल जनित बीमारियों से बचाव के तरीके बताते हुए जागरूकता अभियान चला रही है।

वहीं आसपास के मोहल्ले में सेवन कर रहे बोर के पानी का सैंपल लेकर जांच हेतु लैब भेजा गया है। घरों में ओआरएस पैकेट वितरण किया जा रहा है। प्रभावित मोहल्ले में नाली सफाई एवं ब्लीचिंग तथा चुना पाउडर मिश्रण के छिड़काव भी किए जा रहे हैं। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

घरों में जल शुद्धिकरण के लिए क्लोरीन टेबलेट का वितरण किया जा रहा है। घरों में संपर्क करके उल्टी, दस्त से प्रभावित होकर उपचार हेतु भर्ती मरीजों की विस्तृत जानकारी भी ली जा रही है। डायरिया से निपटने के लिए निगम प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला हर संभव प्रयास इस क्षेत्र में कर रहा है। आयुक्त ने गांधी नाम के व्यक्ति से मुलाकात की जिनके घर सर्वाधिक लोग डायरिया से पीड़ित थे और उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती थे।

महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त लोकेश चंद्राकर के निर्देश पर वार्ड क्रमांक 34 वीर शिवाजी नगर मिलन चौक संतोषी पारा कैंप 2 में डायरिया पीड़ित क्षेत्र में तत्कालिक रूप से चलित चिकित्सा मेडिकल यूनिट लगाकर पीड़ित परिवारों एवं आसपास के मोहल्लों के सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है

, ताकि यही डायरिया की रोकथाम हो सके। आयुक्त के निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से मदर टेरेसा नगर के जोन अध्यक्ष जलंधर सिंह, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सुदामा परघनियां एवं स्वच्छता निरीक्षक वीरेंद्र बंजारे आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव : हनी बग्गा निर्विरोध प्रदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव...

भिलाई में 22 साल का युवक लापता, घर से...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के मंगल बाजार छावनी स्थित वार्ड क्रमांक 40 से 22 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है।...

दुर्ग में पटवारी के घर ED की रेड, दस्तावेजों...

दुर्ग। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। दुर्ग के सिकोलाबस्ती इलाके में ED की टीम ने पटवारी कमलेश...

दुर्ग नगरीय निकाय चुनाव : इस दिन होगी 150...

दुर्ग। दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले के नगरीय निकायों में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया...