छत्तीसगढ़ में SEX रैकेट का खुलासा: स्कूल के पास चल रहा था जिस्मफरोशी का अड्डा… ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, सौदा होने पर पुलिस ने मारी रेड… 4 महिला समेत 5 को पकड़ा, कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सेक्स रैकेट का मामला सामने आया है। स्कूल के सामने जिस्मफरोशी के चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी में 3 महिलाएं और एक महिला दलाल समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान नकद के साथ-साथ शराब और अन्य आपत्तिजनक समान बरामद किए गये हैं। दरअसल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द भोजराम पटेल (IPS) ने समस्त थाना व चौकी प्रभारियों कोे संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी, अवैध शराब, नशीली पदार्थ, अवैध गांजा की तस्करी आदि अन्य आपराधिक गतिविधियों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। 7 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि पतेरापाली स्कूल के सामने एक महिला अपने किराये के मकान में देहव्यापार चला रही है। इस दौरान बाहर की लड़कियों को लाकर जिस्मफरोशी का धंधा संचालित कराया जा रहा है।

इस सूचना के बाद पुलिस ने थाने के एक काॅस्टेबल को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा। ग्राहक द्वारा मौके पर पहुंचकर महिला दलाल से सौदा होने के बाद पीछे खड़ी पुलिस को इशारा कर मकान में बुलाया गया। पुलिस जैसे ही रेड कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंची तो एक ग्राहक और महिलाएं आपत्तिजनक हालत में पकड़े गये। पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली तो कमरे में बैठी तीन महिला, एक महिला दलाद और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये लोगों के पास से शराब की खाली बोतल, 3 हजार नगदी, सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ थाना सरायपाली में 3,4,5,7 पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव : हनी बग्गा निर्विरोध प्रदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव...

भिलाई में 22 साल का युवक लापता, घर से...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के मंगल बाजार छावनी स्थित वार्ड क्रमांक 40 से 22 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है।...

दुर्ग में पटवारी के घर ED की रेड, दस्तावेजों...

दुर्ग। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। दुर्ग के सिकोलाबस्ती इलाके में ED की टीम ने पटवारी कमलेश...

दुर्ग नगरीय निकाय चुनाव : इस दिन होगी 150...

दुर्ग। दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले के नगरीय निकायों में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया...