सुबह हत्या, दोपहर तक दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी: चोर गिरोह में वर्चस्व को लेकर विवाद और फिर हत्या…

भिलाई। पुलिस बुलाने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुआ। जिसमें एक युवक को चाकू मारकर हत्या किया गया। घटना में शामिल 6 आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटो में गिरफ्तार कर लिया है। खुलासा करते हुए एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि शनिवार की सुबह इंजीनियरिंग पार्क में दो गुटों में विवाद हो रहा था। इस दौरान आरोपियों ने खुर्सीपार मांझी चौक निवासी अशोक सोनी को चाकूओं से गोदकर हत्या कर फरार हो गए।

सूचना पर भिलाई तीन पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव का शिनाख्त कर उसे पीएम के लिए भेज दिया। इसके बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी रही। दोपहर तक पुलिस ने दत्ता पावले उर्फ अरबाज सिद्धकी, हरिशंकर यादव उर्फ जुगनु, हैप्पी उर्फ मंजीत सिंह,आकश कौशिक, लक्ष्मी नारायण बाघ उर्फ राजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया। घटना में फरार आरोपियों के तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मृतक के शव जैसे उसके घर पहुंचा उसे देख मां और बहन बिलखते रहे।

बताया जा रहा है कि मृतक के तीन भाई और दो बहन है। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। इस कार्रवाई में सीएसपी कौशलेन्द्र देव पटेल, डीएसपी नासर सिद्धकी, भिलाई तीन टीआई मनीष शर्मा, खुर्सीपार टीआई त्रिनाथ त्रिपाठी समेत टीम का अह्म योगदान रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया कि चोरी की नियत से सभी इंजीनियरिंग पार्क गए हुए थे। मृतक भी अन्य गिरोह का सदस्य था।

वर्जस्व की लड़ाई के चलते ही घटना होना स्वीकार किया है। इसके अलावा पहले मृतक ने आरोपी के गले पर चाकू टिकाया था उसके बाद दोनों में विवाद हुआ और आरोपियों ने मिलकर अशोक सोनी को रास्ते से हटा दिया। हत्या का कारण यह बताया गया कि विवाद चल रहा था इस बीच अशोक ने डायल 112 को फोन कर सुचना दिया। जिसके चलते हत्या होना बताया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...