ब्रेकिंग : प्रोफेसर राजीव प्रकाश बने IIT भिलाई के नये डायरेक्टर… प्रोफेसर रजत मूना का लिया स्थान

भिलाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार 19 सितंबर को आईआईटी भिलाई के नए निदेशक के रूप में प्रोफेसर राजीव प्रकाश की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। प्रो. प्रकाश ने अपनी पीएचडी टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च मुंबई से की है। प्रो. प्रकाश आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी में मैटेरियल्स साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर थे। जहां उन्होंने डीन (आरएंडडी) के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने सात वर्ष एक वैज्ञानिक के रूप में सीएसआईआर (आईआईटीआर, लखनऊ) में भी कार्य किया है।

प्रोफेसर प्रकाश ने संस्थापक निदेशक, प्रोफेसर रजत मूना का स्थान लिया, जिन्हें आईआईटी भिलाई में पांच साल के सफल कार्यकाल के बाद आईआईटी गांधीनगर के नए निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर मूना के नेतृत्व में, आईआईटी भिलाई में शिक्षा और अनुसंधान में अत्यधिक वृद्धि हुई है। वर्तमान प्रवेश प्रक्रिया के अंत तक छात्र संख्या 115 से बढ़कर लगभग 900 हो गई है, और इस अवधि के दौरान करीब 500 शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं। दुर्ग जिले के कुटेलभाटा में अत्याधुनिक परिसर पूरा होने के करीब है,और जल्द ही शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के लिए तैयार हो जाएगा।

https://bhilaitimes.com/iit-bhilai-director-changed/

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 3...

खैरागढ़। जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। राजस्व कार्यों में लापरवाही और आदेशों की अवहेलना के...

महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, ममेरा भाई गिरफ्तार,...

बलरामपुर। जिले के चांदो थाना क्षेत्र में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के सिर और चेहरे...

महिला चोर गैंग का पर्दाफाश: 750 ग्राम सोना बरामद,...

जगदलपुर। ज्वेलर्स दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंचना और मौका मिलते ही सोने के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर फरार हो जाना महिला गैंग...

17 साल छोटे युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 17 साल छोटे युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला की अपील खारिज कर दी है। महिला ने...