भिलाई में आरक्षक लापता: CSP कार्यालय से छुट्टी होने के बाद से घर नहीं पहुंचा आरक्षक…. 3 दिन से लापता कांस्टेबल का अब तक नहीं मिला सुराग… सरकारी मोबाइल, वाहन भी कार्यालय में ही छोड़ा

भिलाई। तीन दिन से लापता आरक्षक की अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। लापता की शिकयत भिलाई नगर पुलिस ने दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक कादम्बरी नगर दुर्ग निवासी सतीश साहू 34 वर्ष सीएसपी कार्यालय भिलाई नगर में पदस्थ है। 20 सितंबर को हर दिन की तरह काम पर आया हुआ था। लेकिन अवकाश के बाद सतीश घर नही पहुंचा। कार्यालय में आरक्षक बाइक और अपना सरकारी मोबाइल छोड़कर पैदल कही निकल गया है। सतीश विवाहित है उसके दो बच्चे है। अचानक से लापता हुए आरक्षक की खोजबीन पुलिस तक नही कर पा रही है।

बताया जा रहा है सतीश के घर मे संपति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर लापता हो गया है। लेकिन इस बात की पुष्टि नही हुई है, जब तक सतीश नहीं मिल जाता। तब तक अफवाहों का बाजार गर्म रहेगा। पुलिस ने लापता हुए आरक्षक को खोजने सीसी कैमरा तक नही खंगाला गया है। तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस अपने विभाग के आरक्षक को नही खोज पाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...