शर्मनाक मामला: 12 साल के लड़के से हैवानियत, चार युवकों ने किया रेप… लाठी-डंडों से जमकर की पिटाई… महिला आयोग की अध्यक्ष बोली – राजधानी में लड़की तो क्या लड़के भी सुरक्षित नहीं

नई दिल्ली। राजधानी में 12 साल के लड़के से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित से चार युवकों ने इस हैवानियत को अंजाम दिया। इतना ही नहीं विरोध करने पर उसकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। गंभीर हालत में लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थित बनी हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

28 सितंबर तक मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी
इस बारे में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा की दिल्ली में लड़की तो क्या लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं। एक 12 साल के लड़के के साथ 4 लोगों ने बुरी तरह से रेप किया और डंडों से पीटकर अधमरी हालत में छोड़कर चले गए। हमारी टीम ने मामले में FIR दर्ज करवाई। 1 आरोपी गिरफ़्तार, 3 अब भी फ़रार, दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। अध्यक्षा ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर 28 सितंबर तक मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

साक्ष्य जुटाए जा रहें
पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ कर फरार तीनों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द भी तीनों अन्य भी गिरफ्त में होंगे। इसके अलावा चारों का आपस में क्यों संबध है। वह पीड़ित को कैसे जानते थे यह जांच का विषय है। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों का पुराना रिाकॉर्ड भी देखा जा रहा है। मामले में घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहें हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जगदलपुर में महिला गैंग की शातिर चोरी का खुलासा...

जगदलपुर। शहर के पैलेस रोड स्थित मोती ज्वेलर्स में हुई करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये के सोने के जेवरात की उठाईगिरी के मामले...

दिवाली की मस्ती बनी मुसीबत : रेलवे ट्रैक पर...

पेंड्रा। त्योहार के उत्साह में की गई एक युवक की खतरनाक हरकत अब उसके लिए मुसीबत बन गई है। दिवाली की रात रेलवे ट्रैक...

सूरजपुर में कबरा हाथी का कहर : छह महीने...

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में ‘कबरा कान’ नाम से पहचाने जाने वाले हाथी के हमले लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं। ताजा घटना...

कांग्रेस MLA यशोदा वर्मा की कार से बाइक की...

दुर्ग। जिले के बोरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा की कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस...