सार्वजनिक दशहरा पूजा उत्सव समिति चरोदा ने CM भूपेश बघेल को विजयदशमी पर्व के लिए दिया आमंत्रण… मुख्यमंत्री ने आयोजन की जमकर की तारीफ

चरोदा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बिजली नगर कॉलोनी में दशहरा उत्सव का कार्यक्रम रखा गया है। सार्वजनिक दशहरा उत्सव बिजली नगर इस वर्ष 22 वा विजयदशमी पर्व मनाएगा। इसके लिए व्यापक पैमाने में तैयारी शुरू कर दी गई है। समिति के सदस्यों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया है। सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के सदस्य रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आयोजन समिति के सदस्यों की पीठ थपथपाई तथा आयोजन की जमकर तारीफ की। आयोजन समिति द्वारा इसका सफल आयोजन किया जाता है। इसके लिए उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी।

समिति ने बताया की चरोदा एकता मंच के द्वारा श्री श्री सार्वजनिक दशहरा पूजा उत्सव समिति जी रोड चरोदा हनुमान मंदिर के पीछे इस वर्ष भी आयोजन किया जा रहा है। चरोदा में विजयदशमी पर्व को हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुंच कर निमंत्रण सौंपा गया। समिति ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस वर्ष भी आप चरोदा एकता मंच के द्वारा सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति में शामिल हो। आयोजन समिति के आयोजक एस वेंकटरमना ने आमंत्रण पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। इस अवसर पर महासचिव सुप्रीय टेभू, आशीष बंजारी, जी रामा रेड्डी, हरमिक सिंह, संदीप सिंह शंकरराव ,राजीव कुलश्रेष्ठ ,सुखदेव सिंह सिद्धू सहित नगर निगम के पार्षद व एमआईसी सदस्य उपस्थित थे।

रायपुर निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री को भिलाई चरोदा निगम के सभापति कृष्णा चंद्राकर,सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति भिलाई तीन के अध्यक्ष सुजीत बघेल, उपाध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, उमेश बघेल, महासचिव नजरुल इस्लाम, अरुण वर्मा, सचिव सतीश धुरंधुर, जवाहर यादव, कोषाध्यक्ष एलबी वर्मा, सलाहकार प्रकाश लोहाणा, राजेश दांडेकर, प्रचार मंत्री संजय वर्मा, श्रीकांत वर्मा सहित अनेक लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...