CG – TI की छुट्टी: रेस्टोरेंट-कैफे में हुक्का और शराब की शिकायत के बाद भी थानेदार ने नहीं की कार्रवाई… SSP ने किया लाइन अटैच… जानिए क्या है पूरा मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित कैफ़े, रेस्टोरेंट में हुक्का और अवैध रूप से शराब पिलाये जाने की शिकायत के बाद माना टीआई अलेक्जेंडर किरो को हटा दिया गया है। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने देर शाम माना टीआई को हटाते हुए पुलिस लाइन में भेजा है।

जानिए क्या था मामला
पिछले कुछ समय से माना इलाके के रेस्टोरेंट और कैफे में अवैध रूप से हुक्का और शराब परोसा जा रहा था। इसकी शिकायत आसपास के रहवासियों ने माना टीआई अलेक्जेंडर किरो से भी की थी। शिकायत के बाद भी टीआई के द्वारा ऐसे रेस्टोरेंट और कैफे पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। मामले में जब इसकी सूचना एसएसपी प्रशांत अग्रवाल को हुई तो माना निरीक्षक अलेक्जेंडर किरो को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया।

माना इलाके से मिल रही शिकायतों के बाद सीएसपी उरला के नेतृत्व में माना टीआई को बिना सूचना दिए रविवार की रात छापा मारा गया था। इस छापेमारी में थाना माना कैम्प क्षेत्रांतर्गत व्ही.आई.पी. रोड स्थित बेड रेस्टोरंेट एवं बर्न रेस्टोरेंट में चेकिंग के दौरान बेड रेस्टोरंेट में अवैध रूप से शराब पिलाते आरोपी जितेन्द्र सागर को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के कब्जे से कुल 7 बॉटल अंग्रेजी शराब, 44 बॉटल बीयर कीमती लगभग 13,250 रूपये, बर्न रेस्टोरंेट में अमित हापी एवं अनिल मण्डल के कब्जे से 2 बॉटल वाईन, 4 बॉटल अंग्रेजी शराब, 33 बॉटल बीयर कीमती लगभग 17,230/- रूपये कीमत लगभग 30,480 रूपये जप्त किये गए थे। आरोपियों के विरूद्ध थाना माना कैम्प में क्रमशः अपराध क्रमांक 249/22 तथा 250/22 धारा 109 भादवि. एवं 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

वहीं इस मामले में बेड एवं बर्न रेस्टोरेंट के संचालक फरार है, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...