भिलाइयंस ध्यान दें: गरबा खेलने जा रहे हैं तो कीमती सामान घर पर ही छोड़ दें…क्योंकि इस डांडिया पंडाल के बाहर से चोरी हो गए I-Phone10 और चार्जर

भिलाई। ये खबर उन लोगों के लिए है कीमती सामान डिक्की में ही छोड़ देते हैं, उन्हें लगता है कि सबकुछ ठीक है…। लेकिन ऐसा नहीं है। क्योंकि डिक्की में रखा हुआ सामान यहां पार हो जा रहा है। ताजा मामला डांडिया पंडाल के बाहर का है।

  • जहां गरबा खेलने पहुंची महिला की एक्टिवा से आई-फोन-10 और उसका चार्जर पार हो गया।
  • व्यावसायी की पत्नी ने केस दर्ज कराया है।
  • पुलिस ने कंप्लेन फाइल करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380, 454 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
  • सुपेला पुलिस ने बताया कि खुर्सीपार निवासी वायर ड्रम फैक्ट्री संचालक अतुल गर्ग की पत्नी डांडिया कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थी।
  • कार्यक्रम राधाकृष्ण मंदिर नेहरू नगर में आयोजित था।
  • राधाकृष्ण मंदिर केम्पस के भीतर अपनी सहेली की वाहन की डिक्की में अपना पर्स जिसमें आई फोन 10 आर, एप्पल का ईयरपोड, आई फोन का चार्जर, नगदी रकम 500 रूपये समेत अन्य सामान पार हो गया है।
  • उक्त सामानों की कीमत करीब 1 लाख रुपए आंकी गई है। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...