मां के पंडालों में पहुंची MIC मेंबर रीता सिंह गेरा: शहर की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद, समिति के सदस्यों से की मेल-मुलाकात, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करने बना रहीं हैं खाका

  • कैंप क्षेत्र के वार्डों में विराजमान मां दुर्गा के पंडालों में पहुंची रीता सिंह गेरा
  • महिलाओं और बच्चों से मिलकर भावुक नजर आईं रीता
  • बच्चों को गोद में उठाई तो चेहरे पर आ गई मुस्कान
  • धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण व कायाकल्प के लिए संस्कृति मंत्री को भेजा जाएगा पत्र

भिलाई। मेयर इन काउंसिल की सीनियर मेंबर और वार्ड-39 की पार्षद रीता सिंह गेरा ने शहरवासियों की खुशहाली के लिए मां के दरबार में मत्था टेका। एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा ने कैंप क्षेत्र के वार्डों में पहुंचकर समिति के पदाधिकारियों से मेल-मुलाकात की।

मां का आशीर्वाद लिया। कई पंडालों में महाप्रसादी भी ग्रहण किया। महिलाओं और बच्चों से विशेष रूप से रीता सिंह गेरा कनेक्ट नजर आईं। रीता सिंह गेरा को देखकर बच्चों और महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई। रीता सिंह गेरा ने कहा कि, मां का आशीर्वाद सदैव शहरवासियों पर बना रहे। पटरीपार के वार्डों में अब विकास ने रफ्तार पकड़ी है। पहले वार्डों को उपेक्षित रखा जाता था। अब ऐसा नहीं है।

प्रदेश की भूपेश सरकार और मेयर नीरज पाल की पहल से लगातार विकास कार्यों के लिए फंड की मंजूरी हो रही है। रामनगर के लोगों से रीता सिंह ने कहा कि जल्द ही शहरवासियों को पटरीपार का सबसे बड़ा गॉर्डन मिलने वाला है। 21 एकड़ एरिया में रामनगर तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

रीता सिंह गेरा ने कहा कि, पटरीपार के वार्डों में विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं होगी, यह बात हमारे माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही है। रीता सिंह गेरा जिन वार्डों में पहुंची, वहां लोगों ने धार्मिक स्थलों के कायाकल्प के संबंध में चर्चा की। रीता सिंह गेरा ने कहा है कि वे इस संबंध में सूबे के संस्कृति मंत्री माननीय ताम्रध्वज साहू से चर्चा कर फंड अलॉर्ट कराएंगी और धार्मिक स्थलों की खूबसुरती व कायाकल्प के लिए वे संकल्पित हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...