शिवनाथ नदी में मिली बैंक मैनेजर की लाश: कल कार बीच ब्रिज में छोड़कर लगा दी थी छलांग, SDRF ने ढूंढा शव, शादी टूटने की वजह से स्ट्रेस में था

भिलाई। शिवनाथ नदी के पुराने ब्रिज में कार खड़ी कर लापता हुए बैंक मैनेजर का शव एसडीआरएफ की टीम ने खोज निकाला है। मिली जानकारी के मुताबिक दो दिनों के मशक्कत के बाद शुक्रवार मो. टीम ने रेस्क्यू कर पलाश अग्रवाल के शव को बाहर निकाला है।

मृतक स्टेशन पारा वार्ड नंबर 7 राजनांदगांव का निवासी है। रायपुर स्थित प्राइवेट बैंक में मैनेजर पद पर था। शादी का रिश्ता टूटने के बाद से काफी तनाव में था। बुधवार की रात से घर से कार लेकर गायब था। परिजनों ने देर रात तक उसे मोबाइल पर समझने का प्रयास किया। लेकिन 1 बजे के बाद से पलाश के मोबाइल लगातार स्विच ऑफ बता रहा था।

फिर परिजन खोजते हुए शिवनाथ नदी के पास पहुचे और कार को शिनाख़्त किया था। उज़के बाद से लगातार कयास लगाया जा रहा था कि युवक नदी में डूबकर अपनी जान दी होगी। उसके बाद से पुलगांव पुलिस, लोकल गोताखोर, एस डीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी रही।

टीम में जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी एसडीआरएफ प्रभारी, नागेन्द्र कुमार सिंह ,एसडीआरएफ प्रभारी धनी राम यादव, रूपराम टंडन एसडीआरएफ जवान, हबीब ,चंदू ,योगेश्वर ,राजू ,राजकुमार, शारदा ,नरोत्तम चंदेल, रमेश ,महेश, दिनेश ,चंद्र प्रताप ,विनय ,हेमराज ,मोहन शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...