साहू समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए युवा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक आनंद साहू, युवाओं को चार्ज करते हुए बोले-संगठित होकर काम करें, सभी मजबूत रहेंगे, राजिम पदयात्रा के लिए भी किया आह्वान

कवर्धा/रायपुर। प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ इन दिनों संगठन को मजबूती प्रदान करने और युवाओं को जोड़ने के काम में जुट गया है। प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आनंद साहू और संगठन महामंत्री इंजीनियर प्रेमकिशन साहू ने पिछले दिनों प्रदेशभर का दौरा किया। संगठन को मजबूती प्रदान करने जरूरी टिप्स दिए। उसके बाद अब कार्यकारिणी विस्तार चल रहा है। इसमें प्रदेश से लेकर संभाग और जिले में युवाओं की टीम को मजबूत किया जा रहा है। प्रदेश साहू युवा प्रकोष्ठ के संयोजक आनंद साहू पिछले दिनों दुर्ग संभाग के अंतर्गत कबीरधाम जिला पहुंचे। जहां शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। तहसील साहू संघ सहसपुर लोहारा में यह समारोह आयोजित हुआ।

इसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सियाराम राम साहू(कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय तैलिक साहू महासंघ ),अध्यक्षता अशोक साहू(पूर्व विधायक कवर्धा ), मार्गदर्शक शीतल साहू(अध्यक्ष जिला साहू संघ कबीरधाम ), विशेष अतिथि खिलावन साहू(उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ ), लखन साहू(महामंत्री प्रदेश साहू संघ ), शीलू साहू(संयोजिका प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ), घनश्याम साहू(वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ), टुमन साहू (संगठन सचिव प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ ), चोवा साहू संयोजक जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

संयोजक आनंद साहू ने समाज में युवाओं को अधिक से अधिक समाज के गतिविधि से जोड़ने के लिये प्रेरित किया और समाज के व्यक्तियों को एकता के सूत्र मे पिरोकर रखने का संदेश दिया। साथ ही 2 अक्टूबर को प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल साहू और पूरे सामाजिक पदाधिकारियों के मार्गदर्शन मे सामाजिक समरस्ता को लेकर पदयात्रा भक्तिन माता राजिम से शुभारंभ किया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक युवा प्रकोष्ठ के समस्त युवा भाइयों को सम्मलित हो के लिये प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...