कैंप में निकली भव्य चुनरी यात्रा: माता की चुनरी यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल…बैकुंठधाम मंदिर में भव्य पूजा और महाप्रसाद का हुआ वितरण…MIC मेंबर रीता सिंह गेरा ने कहा- श्रद्धालुओं में गजब उत्साह, आगे भी ये कायम रहेगा

भिलाई। कैंप छेत्र में 30 सितंबर की रात को भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। जन जागरण महिला जस मंडली द्वारा इसका आयोजन किया गया। इसमें बतौर आयोजक के रूप में प्रमुख तौर पर वार्ड-39 की पार्षद व एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा मौजूद रहीं। चुनरीयात्रा को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। इसी उत्साह के कारण चुनरी यात्रा की भव्यता नजर आने लगी। जब लोग एक-एक करके जुड़ते रहे। संतोषीपारा कैंप-2 से निकली चुनरी यात्रा बैकुंठधाम मंदिर पहुंची। जहां पंचमी पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस पूजा-अर्चना के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया।

देखिए वीडियो:

एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा ने बताया कि पहली बार हुए इस चुनरी यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह नजर आया। सब जय माता दी के जयघोष लगाते रहे। पूरा कैंप इलाका जय माता दी के जय घोष से गूंज उठा। बैकुंठधाम मंदिर में चुनरी यात्रा समाप्त हुई। जिसके बाद विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की गई।

इस आयोजन में जोन अध्यक्ष जलांधर सिंह, मुख्य रूप से समिति के तुलसी देवांगन, उमाशंकर साहू, उत्तरा साहू, मालती साहू, गीता साहू, लक्ष्मी विश्वकर्मा, फूलेश्वरी निर्मलकर, चमेली साहू समेत अन्य का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...