छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ट के पदाधिकारियों की नियुक्ति: राजनांदगाव के ओमप्रकाश साहू बने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष; देखिये पूरी लिस्ट

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ट ने नियुक्ति पत्र जारी किया है। जिसके अनुसार राजनांदगाव के ओमप्रकाश साहू को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल साहू,अखिल भारतीय तैलिक महासभा युवा विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू (अध्यक्ष तेलघानी विकास बोर्ड छ. ग. शासन), दीपक ताराचंद साहू, पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड छ.ग. के अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष छ.ग.प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ आनंद साहू द्वारा ओमप्रकाश साहू को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ओमप्रकाश साहू जनपद पंचायत में सभापति है। ओमप्रकाश साहू ने सभी वरिष्ठ जन व अखिल भारतीय तैलिक महासभा युवा विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू , छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ट संयोजक आंनद साहू का आभार व्यक्त करते हुए कहा की- समाज ने जो विश्वास जताया है वे उन पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। ओम प्रकाश साहू के नियुक्ति पर सामाजिक और राजनीतिक लोगो ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।

देखिये अन्य पदाधिकारियों की लिस्ट:

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बच्चों की खरीद-बिक्री का कथित नेटवर्क बेनकाब : रायपुर...

रायपुर। राजधानी में नवजात बच्चों की कथित खरीद-बिक्री से जुड़े मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई...

महासमुंद में 77 किलो से ज्यादा गांजा जब्त :...

महासमुंद। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...

भिलाई की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें :...

भिलाई। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर भिलाई...

रायपुर में 10 लाख की चोरी का खुलासा :...

रायपुर। राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान पार करने वाले आरोपी को...