दुर्ग में कांग्रेसियों ने मनाया गांधी जयंती…भारत के पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर किया नमन; MLA वोरा ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की

दुर्ग। गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर आज हिंदी भवन के सामने कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और साथ ही पदयात्रा करते हुए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पहुंच कर उन्हें भी श्रद्धा सुमन नमन किया गया।

दुर्ग शहर के विधायक अरुण वोरा ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर भारत जोड़ो यात्रा का प्रारंभ जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा किया गया। यह भारत जोड़ो यात्रा दुर्ग शहर विधानसभा के हर बूथ पर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी की रीत नीत जन तक पहुंचा कर छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार की योजना वा उपलब्धियां घर-घर पहुंचाने का कार्य कांग्रेस जन भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से करेंगे।

कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित रहे छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा,म जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, वरिष्ठ नेता शंकरलाल ताम्रकार, राधेश्याम शर्मा, विशाल देशमुख, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, महीप सिंह भुवाल, हेमंत तिवारी, बृजलाल पटेल, बृज मोहन तिवारी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कन्या ढीमर, शकुन ढीमर, जगमोहन ढीमर, फिरोज खान, पासी अली, कल्याण सिंह ठाकुर, रत्ना नरमदेव, आनंद कपूर ताम्रकार, प्रीतम देशमुख, शिवाकांत तिवारी, रफीक खान, अनीता तिवारी, डॉ सदाबहार मीना मानिकपुरी, नेहा, सीता टंडन, भूमि देशमुख, श्रद्धा सोनी, प्रकाश गीते, शबाना रानी, छाया चौधरी, ज्ञानी देवांगन, प्रीति साहू, संदीप बक्शी, राकेश दुबे व अन्य कांग्रेसियों बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के महामंत्री सैय्यद अनीस रजा ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई कार,...

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुर्ग के आदित्य नगर निवासी चार लोगों की मौत हो...

विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, अब दस्तावेजों के लिए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों से जुड़े काम के लिए अब बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री...

रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस का ऑपरेशन: 12 घंटे...

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र से युवक के अपहरण के मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए...

नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार, नशीला इंजेक्शन लगाने...

मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से सामूहिक दैहिक शोषण के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो...