भिलाई में दिलबर डांडिया के फाड़ दिए पोस्टर: साऊथ एक्ट्रेस राशि सिंह आज “दिलबर डांडिया” में खेलेंगी डांडिया…उससे पहले बदमाशों ने पोस्टरों को पहुंचाया नुकसान

भिलाई। शहर का प्रमुख डांडिया पंडाल “दिलबर डांडिया” के पोस्टरों को बदमाशों ने नुकसान पहुंचाया है। सिविक सेंटर वेल्डेक्स ग्राउंड में “दिलबर डांडिया” गरबा का आयोजन किया जा रहा है। भिलाई के सबसे बड़े गरबा आयोजनों में से एक दिलबर डांडिया का आयोजन लंबे समय से होते आ रहा है। आज साऊथ एक्ट्रेस राशि सिंह परफॉर्मेंस देने वाली हैं। शाम को 7 बजे से आयोजन होना है। राशि सिंह भिलाइयंस के साथ गरबा खेलेंगी।

उससे पहले बदमाशों ने उनकी तस्वीरों के साथ लगे पोस्टरों को नुकसान पहुंचाया है। वहीं वेल्डेक्स ग्राउंड में स्टेज के पीछे वाले हिस्से को जला दिया गया है। सेंट्रल एवेन्यू, रिसाली रोड, स्मृतिनगर, जुनवानी, कोहका रोड में लगे होर्डिंग्स को गिरा दिया है।

तस्वीरें फाड़ दी है। आयोजकों ने इसकी कंप्लेन भिलाईनगर पुलिस से की है। पुलिस ने कंप्लेन को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टर व होर्डिंग्स को नुकसान पहुंचाने वालों की तलाश जारी है।

आपको बता दें कि, आज गरबा में धूम मचने वाली है। सिविक सेंटर के वेल्डेक्स ग्राउंड में आयोजित इस गरबे को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। भिलाइयंस में गजब का क्रेज है। राशि सिंह को लेकर उत्साह बना हुआ है।

यही चीज दिलबर डांडिया के दुश्मनों को रास नहीं आ रही है। लेकिन दिलबर डांडिया को लोग भरपूर प्यार दे रहे हैं। इसीलिए उनके दुश्मनों की तकलीफ बढ़ गई है। दिलबर डांडिया में प्रवेश के लिए पास अनिवार्य कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, ममेरा भाई गिरफ्तार,...

बलरामपुर। जिले के चांदो थाना क्षेत्र में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के सिर और चेहरे...

महिला चोर गैंग का पर्दाफाश: 750 ग्राम सोना बरामद,...

जगदलपुर। ज्वेलर्स दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंचना और मौका मिलते ही सोने के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर फरार हो जाना महिला गैंग...

17 साल छोटे युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 17 साल छोटे युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला की अपील खारिज कर दी है। महिला ने...

दुर्ग में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी संघर्ष का...

दुर्ग। दिवाली के दूसरे दिन दुर्ग में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि धारदार...