सार्वजानिक दुर्गा उत्सव समिति कोहका द्वारा आयोजित हुआ छत्तीसगढ़ी संस्कृति कार्यक्रम सुर-झंकार; MLA देवेंद्र एवं भिलाई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर बतौर गेस्ट रहे मौजूद

भिलाई। सार्वजानिक दुर्गाउत्सव समिति कोहका के द्वारा छत्तीसगढ़ लोक मंच सुर- झंकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष संदीप साव एवं समिति के युवाओं के द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति कार्यक्रम सुर-झंकार आयोजन सफलतापूर्वक समपन्न हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव मौजूद रहे एवं विशेष अतिथि के रूप में मुकेश चंद्राकर (भिलाई कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष) उपस्तिथ थे।

इस आयोजन में सभी मोहल्ला वासियों  ने सुर झंकार कार्यक्रम का आनंद लिया एवं विधायक देवेंद्र यादव एवं भिलाई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर द्वारा सभी भिलाई वासियो को नवरात्री पर्व की बधाई दी गई एवं सभी को मातारानी की भरपूर आशीर्वाद मिले ऐसी कामना की गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय साहू (सदस्य छ. ग. राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा ऊर्जा विभाग, एकांश बंछोर (विधायक प्रतिनिधि, प्रभारी पी.डब्लू.डी विभाग, पार्षद 59), बंटी साहू (सभापति नगर पालिका निगम भिलाई (छ.ग.), आदित्य सिंह (पार्षद वार्ड-7 राधिका नगर, भिलाई), महेश वर्मा (पार्षद वार्ड-11, भिनाई) भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...