हिरासत में स्कूल प्रिंसिपल: छात्राओं के बयान के बाद सुपेला पुलिस ने प्रिंसिपल को बुलाया, मंच ने कहा-कैबिन में बुलाकर सैक्सुअली बात करता था प्रिंसिपल

भिलाई। स्कूल प्रिंसिपल के ऊपर छात्राओं के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। ये आरोप छात्राओं के पैरेंट्स ने लगाए हैं। छात्राओं ने शिकायत अपने पैरेंट्स से की। अब यह मामला थाने तक पहुंच गया है। पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेंट जैवियर स्कूल का है।

छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद हिन्दू जागरण मंच ने शांति नगर स्थित सेंट जेवियर स्कूल का घेराव किया। खबर लगने पर पुलिस भी घटनस्थल पहुंच गई। समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्राचार्य के खिलाफ जुर्म दर्ज कराने की मांग को लेकर सुपेला पुलिस थाना पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के बाद छात्राओं के बयान लिए गए। छात्राओं ने अपने बयान में बताया है कि प्राचार्य गंदी हरकत करता था। वह सैक्सुअली बात करता था। इस आधार पर पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज करते हुए हिरासत में ले लिया है।

हिन्दू जागरण मंच प्रदेश अध्यक्ष आकाश ठाकुर ने बताया कि पालकों द्वारा लगातार शिकायत मिलने के बाद शनिवार को सेंट जेवियर स्कूल पहुंचे थे। उन्होंने  आरोप लगाते हुए कहा कि प्राचार्य क्लास की छात्राओं को अपने कमरे में बुलाकर अश्लील बातें करता था। अपने सैक्सुअल लाइफ के बारे में शेयर करता था। लड़कियों से पर्सनल बातें पूछता था। ये सब तीन-चार महीने से चल रहा था। यह छात्राएं क्लास 8 से 12वीं तक की है, जिन्होंने आरोप लगाया है।

प्राचार्य की हरकतों से त्रस्त आकर परेशान होकर दर्जन भर से अधिक छात्राओं के पालकों ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि सैंट जेवियर स्कूल में इस तरह का अनैतिक कार्य प्राचार्य ने किया है। इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। मामले को लेकर सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि आरोप लगा है जिसकी जांच की जा रही है। घटना हुई है अपराध कायम कर आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...