भेंट मुलाकात के तहत शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड पहुंचे MLA देवेंद्र यादव: जनता की मांग पर ज्योति कलश और डोम शेड की दी सौगात…स्कूल में बच्चों के संग जमीन पर बैठ कर किया लंच…सफाई की शिकायत पर सुपरवाइजर को लगाई फटकार

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव इन दिनों वार्डो के दौरे पर हैं। वार्ड के नागरिकों के साथ भेंट मुलाकात कर लोगों का हाल-चाल जान रहे हैं। उनकी समस्याओं का निदान भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को भिलाई नगर देवेंद्र यादव शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड पहुंचे। जहां उन्होंने वार्ड वासियों से उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं भी सुनी।

इस दौरान वार्ड की महिलाओं ने मंदिर में ज्योति कलश भवन, डोम शेड आदि की मांग की। विधायक देवेंद्र यादव ने जनता की मांग पर तत्काल घोषणा करते हुए वहां जल्द ही मंदिर में ज्योति कलश भवन की स्थापना करने की बात कही साथ ही वार्ड में विभिन्न सांस्कृतिक धार्मिक व पारिवारिक आयोजनों के लिए एक भव्य सर्व सुविधा युक्त डोमशेड का निर्माण करने की घोषणा भी की।

इसके लिए भिलाई नगर विधायक यादव ने नगर निगम भिलाई के जोन 4 खुर्सीपार के आयुक्त को निर्देश दिया है कि वह जल्द से जल्द मंदिरों में ज्योति कलश भवन और डोम शेड निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करें और प्रस्ताव बनाकर आगे भेजें ताकि जल्द से जल्द प्रस्ताव को स्वीकृत मिले और निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जा सके।

बच्चों के साथ किया भोजन
भेंट मुलाकात के दौरान भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव नवीन शासकीय प्राथमिक शाला, शिवाजी नगर, खुर्सीपार पहुंचे। जहां वे स्कूली बच्चों से भेंट मुलाकात की। स्कूलों की पढ़ाई और व्यवस्था की जानकारी ली। शिक्षको से मिले। इसके बाद वे स्कूल के बच्चों के साथ मध्यान भोजन भी किया। मध्यान भोजन करते हुए विधायक यादव ने कहां की मध्यान भोजन स्वादिष्ट है और अच्छा है।

गंदगी देख कर भड़के विधायक
भेंट मुलाकात के दौरान भिलाई नगर विधायक जब शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड का दौरा कर रहे थे तब उन्होंने देखा कि गलियों में कचरा फैला हुआ है। गंदी बदबू आ रही है। वार्ड के नागरिकों ने भी विधायक देवेंद्र यादव से वार्ड में नियमित रूप से ठीक से सफाई नहीं होने की शिकायत की।

इस बात से विधायक देवेंद्र यादव नाराज हुए और नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त की जाए। कहीं भी कचरा जमा नहीं रहना चाहिए। नालियों की भी नियमित सफाई की जाए दोबारा शिकायत मिलने पर विधायक ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...

शिक्षक की हत्या के बाद बलरामपुर में तनाव, आरोपियों...

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर (घमनी/धमनी) में जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या के बाद तनाव की...