मेयर शशि सिन्हा पहुंची तालपुरी इंटरनेशनल काॅलोनी: नागरिकों ने बताई समस्याएं…महापौर ने निराकरण का दिया आश्वासन…कहा- पाॅश काॅलोनी की बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए बनेगा प्लान

रिसाली, भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली की महापौर शशि अशोक सिन्हा तालपुरी इंटरनेशनल काॅलोनी मुयाना करने पहुंची। नागरिकों से रूबरू होकर समस्याओं से अवगत हुई। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि वे जल्द ही तालपुरी में बेहतर सफाई के लिए प्लान तैयार कर धरातल पर उतारेंगी। निगम क्षेत्र में चल रे विकास कार्य और लोगों की समस्याओं को दूर करने महापौर शशि सिन्हा वार्ड भ्रमण कर रही है।

महापौर सिन्हा ने मंगलवार को वार्ड एक तालपुरी के नागरिकों से मुलाकात की। निगम की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। नागरिकों का कहना था कि तालपुरी में ए व बी ब्लाक की दूरी काफी ज्यादा है। रोटेशन में गार्डन की सफाई हो रही है, अगर गार्डन का रख रखाव अलग-अलग हाथों से कराया जाए तो यहां की तस्वीर वर्तमान से ज्यादा अच्छी होगी।

महापौर ने समस्याओं को दूर करने अलग से प्लान तैयार कर उसे अमल में लाने की बात कही। नागरिकों ने स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरूस्त नहीं होने की शिकायत महापौर से की। वार्ड भ्रमण के दौरान पार्षद सविता ढवस, ब्लाक कांग्रेस के मुकुंद भाऊ, चन्द्रकांत कोरे, एल्डरमेन, संध्या वर्मा, अजीत कुमार यादव, प्रेम साहू, अमनदीप सोढ़ी आदि उपस्थित थे।

पानी का समय निर्धारित हो
तालपुरी के नागरिकों का कहना था कि ए व बी ब्लाक में पेयजल आपूर्ति निगम द्वारा किया जा रहा है। ओवर हेड भराव समय पर नहीं होने की वजह से नल खुलने का समय निश्चित नहीं रहता। महापौर ने इस समस्या को प्रमुखता से निराकरण करने की बात कही।

महापौर को देख नागरिकों की बंधी आस
बीज निगम क्षेत्र में 30-35 परिवार ऐसे है जो समस्याओं के बीच जीवन यापन कर रहे है। नागरिकों का कहना था कि उनके बीच पहली बार जनप्रतिनिधि पहुंची है। वहां के रहवासियों ने कहा कि 35 परिवार के आवाजाही के लिए सड़क बेहद आवश्यक है। नागरिकों की इस मांग को शीघ्र पूरा करने महापौर ने आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन : मिठाई...

रायपुर। राजधानी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। विभाग के...

बलौदाबाजार में शिक्षक की करतूत का खुलासा : 9...

बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के मामले में अदालत ने आरोपी शिक्षक को दोषी...

बिलासपुर में बीमा कर्मचारी से दुष्कर्म : पॉलिसी समझने...

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में एक निजी बीमा कंपनी की महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के...

बिलासपुर में महिला अफसर से फोन पर गाली-गलौज :...

बिलासपुर। सीपत तहसील कार्यालय में पदस्थ महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीएम हेल्पलाइन...